मानसून 5 दिन में 13 राज्यों में पहुंचा: MP-UP में आंधी-बारिश, केरलम-कर्नाटक में रेड अलर्ट; राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी h3>
- Hindi News
- National
- MP UP Thunderstorm Rain | Keralam Karnataka Red Alert; Monsoon Reaches 13 States
भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंच गया। इसने सोमवार को तेलंगाना में एंट्री ली है। मानसून पश्चिमी तट पर अब मुंबई से 150 किमी दूर है। अगले 48 घंटे में यह मुंबई में दस्तक दे सकता है।
मध्य प्रदेश और उत्तर पदेश सहित कई राज्यों में प्री मानसून बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश के भोपाल में सोमवार को बारिश हुई। यूपी के गोरखपुर और जालौन में भी तेज बारिश हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में 60 से 120kmph की रफ्तार से हवा चली।
इधर, राजस्थान के पश्चिमी जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। सोमवार को श्रीगंगानगर 45.6°C तापमान रहा। फलोदी में 44.8°C, जैसलमेर और बीकानेर में 44-44°C तापमान दर्ज किया गया। मौमस विभाग के मुताबिक मंगलवार को 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। पूरे केरलम और कर्नाटक के 2 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।
मानसून अपडेट…
- केरलम में इस बार मानसून 3 दिन की देरी से 4 जून को पहुंचा था। इसके बाद सिर्फ 5 दिनों में यह 13 राज्यों तक पहुंच गया है। सोमवार को मानसून ने तेलंगाना में भी एंट्री कर ली। इससे पहले रविवार को मानसून त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड तक पहुंचा था।
- मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में यह कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर के बाकी इलाकों में आगे बढ़ सकता है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले कुछ दिनों में मानसून पहुंच सकता है।
- पश्चिमी तट पर मानसून अब मुंबई से करीब 150km दूर है। अगले 48 घंटे में इसके मुंबई पहुंचने की संभावना है। मुंबई में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 10 जून है। अगले 7 दिनों के दौरान केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…
मध्य प्रदेश के भोपाल में सोमवार शाम को तेज आंधी चली, इसके बाद बारिश भी हुई।
पूरे केरलम में भारी बारिश जारी है। तिरुवनंतपुरम में बारिश का यलो अलर्ट रहा।
बिहार के पटना में सोमवार को आंधी चली। बारिश भी हुई।
तेलंगाना के हैदराबाद में कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई।
अगले दो दिन के मौसम का हाल
10 जून:
- बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अनुमान है।
- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
- केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश होगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 40-60kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
11 जून:
- दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 50-70kmph की रफ्तार से हवा चलेगी।
- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ओले गिर सकते है।
- बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।
- केरलम, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
दिल्ली में 43.4°C तक पहुंचा पारा, 8 राज्यों में लू का अलर्ट
उत्तर भारत में गर्मी फिर तेज हो गई है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4°C दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 42.2°C रहा, जो सामान्य से 2°C अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। IMD ने आज 8 राज्यों में लू का अलर्ट दिया है। इनमें मध्य प्रदेश (पूर्व), उत्तर प्रदेश (पूर्व), दिल्ली, चंडीगढ़, महाराष्ट्र (विदर्भ), हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान शामिल हैं।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: जबलपुर-बड़वानी समेत 18 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, कल से 2 दिन हीटवेव की चेतावनी
मध्य प्रदेश के जबलपुर-बड़वानी समेत 18 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 10 और 11 जून को 5 जिलों भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मानसून की एंट्री 15 से 18 जून के बीच हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म, तापमान 45.6° रहा; आज 7 जिलों में आंधी-बारिश, 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
राजस्थान का श्रीगंगानगर सोमवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 46.6° रहा। इसके अलावा जैसलमेर, बीकानेर में भी तापमान 44°C से 46°C के बीच रहा। आज अलवर, भरतपुर, दौसा समेत 7 जिलों में आंधी बारिश और जैसलमेर-जोधपुर समेत 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: पटना समेत 8 जिलों का तापमान 41°C के पार, 43.4°C के साथ रोहतास सबसे गर्म
बिहार में सोमवार को पटना समेत प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 41°C से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा 43.3°C रोहतास का रहा। बक्सर में 42.7°C और कैमूर में 42.4°C तापमान रहा। आज चंपारण-शिवहर समेत 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट भी है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंंड: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समते 8 जिलों में बारिश के आसार, देहरादून में अधिकतम तापमान 37°C
उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है। आज भी 8 जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में आंधी-बारिश की चेतावनी है। सोमवार को भी चंपावत, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में तेज बारिश हुई थी। सोमवार को सबसे अधिक 37°C तापमान देहरादून का रहा। पूरी खबर पढ़ें…



