Advertising
Home Top stories मां-बेटे की हत्या करने वाले को 1 किमी. दौड़ाकर पकड़ा: आरोपी...
Advertising
<

मां-बेटे की हत्या करने वाले को 1 किमी. दौड़ाकर पकड़ा: आरोपी बोला- पत्नी से खाना मांगा तो गाली देने लगी; इसलिए मार डाला – Kanpur News

0
मां-बेटे की हत्या करने वाले को 1 किमी. दौड़ाकर पकड़ा:  आरोपी बोला- पत्नी से खाना मांगा तो गाली देने लगी; इसलिए मार डाला – Kanpur News

मां-बेटे की हत्या करने वाले को 1 किमी. दौड़ाकर पकड़ा: आरोपी बोला- पत्नी से खाना मांगा तो गाली देने लगी; इसलिए मार डाला – Kanpur News

हिमांशु तिवारी | कानपुर52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘मैं बाहर से घर आया। मैंने पत्नी रूबी से खाना मांगा। मगर उसने कहा कि तुम शराब पी सकते हो तो खाना भी खुद ही बनाकर खा लो। सब्जी लाए नहीं हो। मैंने खुद आटा गूंथा और खाना बनाने लगा। तभी मेरी पत्नी शराब को लेकर मुझसे लड़ने लगी।

मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। मुझे ये बात बर्दाश्त नहीं हुई। मुझे गुस्सा आ गया। मैंने बांके से रूबी को काट डाला। तभी मेरा बेटा रोने लगा। पकड़े जाने के डर से मैंने उसे भी मार डाला।’

ये कबूलनामा पत्नी और मासूम का गला काटने वाले आरोपी सुरेन्द्र उर्फ स्वामी का है। उसने बताया कि मर्डर करने के बाद मुझे पछतावा हुआ। मैं शव के पास कुछ देर बैठकर रोता रहा। मगर गांव वालों को आता देख मैं भाग गया और खेतों में छिप गया।

घर के कमरे में मां-बेटे का अगल-बगल शव पड़ा था। कमरे में खून बिखरा था।

Advertising

घाटमपुर इंस्पेक्टर रेलवे गार्ड बनकर तलाश कर रहे थे घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट रेलवे का गार्ड बनकर उसकी तलाश कर रहे थे। तभी आरोपी खेतों से निकल कर रेलवे ट्रैक पर आ गया। इंस्पेक्टर ने उसे आवाज दी तो वह भागने लगा। करीब एक किमी. पीछा कर उसे अरेस्ट कर लिया।

घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी सुरेन्द्र की लोकेशन गांव के पास थी। इसके बाद फोन बंद हो गया। मैंने गांव से हाईवे की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर गश्त बढ़ा दी थी। मैं गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा। मैंने यहां पर गेट मैन से रेलवे गार्ड की ड्रेस और हेलमेट लिया। हाथ में हरी झंडी ली और पीला हेलमेट लगाकर रेलवे ट्रैक के पास खड़े हो गए।

इसके बाद पुलिस की एक टीम को गांव और खेतों की ओर भेजी। पुलिस को देख आरोपी खेतों से निकल कर बाहर आया। वह कानपुर-बांदा रेलवे लाइन पर गोपालपुर क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर चलने लगा। तभी मेरी नजर आरोपी पर पड़ी। मैंने उसे आवाज लगाई और बुलाया। मगर वह भागने लगा।

घाटमपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एक किमी. पीछा कर आरोपी को पकड़ा करीब एक किलो मीटर तक मैंने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस की टीमों को बुलाया। बताया कि मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

रविवार रात 9 बजे पति शराब पीकर आया तो पत्नी ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में युवक ने पत्नी के गले पर बांके से दो वार किए, फिर बेटे के सिर पर कई वार किए। इससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम…

पुलिस ने परिवार और गांव वालों से पूछताछ की है। सभी ने रोज लड़ाई-झगड़े की बात कही है।

5 साल पहले हुई थी शादी सर्देपुर निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ स्वामी (35) ट्रक में खलासी का काम करता था। सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। सुरेंद्र की शादी 2021 में फतेहपुर के गौरा चुरियारा निवासी रूबी (32) से हुई थी। भाई पप्पू ने बताया- शराब की लत और रोज-रोज के झगड़े के चलते उसका परिवार बिखर गया। भाइयों में बंटवारा हो गया।

DCP दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविवार रात करीब 9 बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा। इस पर पत्नी रूबी ने विरोध किया तो दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्साए सुरेंद्र ने बांके से पत्नी के गले पर और ढाई साल के बेटे लवांश के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद मौके से भाग निकला। देर रात भाई पप्पू घर पहुंचा तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। फिर पप्पू ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो मां-बेटे के शव अगल बगल पड़े थे। कमरे में खून बिखरा था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ DCP ने बताया- पुलिस टीमें गांव में लोगों से पूछताछ कर रही हैं। हत्या में इस्तेमाल बांका बरामद कर लिया गया है। आसपास के गांवों में लगे CCTV की फुटेज भी खंगाली जा रही है। JCP लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार ने बताया- आरोपी सुरेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ है। नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने रात में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

भाई बोला- जीजा ने फोन कर कहा मैंने तुम्हारी बहन को मार डाला रूबी की मां दुर्गा देवी ने बताया कि बेटी रूबी से मेरी एक जनवरी और उसके बाद तीन जनवरी को बात हुई थी। अगर बेटी ने मुझे कुछ बताया होता तो मैं उसे अपने पास बुला लेती। आज मुझे यह दिन देखना नहीं पड़ता।

रूबी के भाई दिलीप ने बताया कि रविवार देर रात मेरे पास जीजा ने फोन किया। कहा कि तुम्हारी बहन ने मुझे मार डाला है। इसके बाद फोन काट दिया, फिर जब मैंने फोन किया तो जीजा ने कहा कि मैं अगर तुम्हारी बहन को नहीं मारता तो वह मुझे मार डालती। इसके बाद से जीजा का फोन स्विच ऑफ हो गया।

पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने घर से सबूत जुटाए हैं।

पिता मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि हत्यारोपी सुरेन्द्र उर्फ स्वामी को गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

—————————

ये खबर भी पढ़िए-

गांव में शौचालय नहीं, नाबालिग बाहर गई तो गैंगरेप हुआ: कानपुर में पीड़िता के गांव नहीं पहुंचा स्वच्छ भारत मिशन, महिलाओं में दहशत

कानपुर के संचेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग के साथ 6 जनवरी की रात करीब 10 बजे को गैंगरेप हुआ। पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर को अरेस्ट कर लिया। जबकि दरोगा फरार है। आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्य पर पुलिस कमिश्नर ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising