महिला पुलिसकर्मी से शादी की चाहत… दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने पत्नी को पिलाया जहर

12
महिला पुलिसकर्मी से शादी की चाहत… दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने पत्नी को पिलाया जहर

महिला पुलिसकर्मी से शादी की चाहत… दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने पत्नी को पिलाया जहर

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगे हैं। कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को मारने की नीयत से जहर पिला दिया। ये आरोप उसकी पत्नी के भाई ने लगाए हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मी के उसी के डिपार्टमेंट की एक महिला कर्मचारी के साथ अवैध संबंध है और उसकी पत्नी ने जब इस बात को विरोध किया तो उसने उसे जहर दे दिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी की पत्नी उसके अवैध संबंधों का अक्सर विरोध करती थी। आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर बात करके इस वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद गंभीर अवस्था में महिला को समालखा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले में करवाई करते हुए समालखा थाना पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिसकर्मी व उसकी प्रेमिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 328 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला के भाई संजय ने बताया कि वह गांव कुलताना, जिला रोहतक का रहने वाला है। उसकी बहन ममता की शादी अश्वनी निवासी गांव छदिया, समालखा के साथ मार्च 2011 में हुई थी। संजय ने बताया कि उसके जीजा अश्वनी दिल्ली पुलिस में है। शादी के बाद से बहन-जीजा एक बेटा व एक बेटी के माता-पिता है।

महिला के भाई संजय ने आरोप लगाए हैं कि उसके जीजा के दिल्ली पुलिस की साथी मुलाजिम के साथ नाजायज संबंध है। जिसका बहन ममता अक्सर विरोध करती है। इन्हीं विरोधों के चलते जीजा अश्वनी, अपनी पत्नी और बच्चों को मारना चाहते हैं। संजय अक्सर अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर बात करता है। इतना ही नहीं, दोनों अक्सर ममता को रास्ते से हटाने के लिए षडयंत्र भी रचते हैं।

महिला पुलिसकर्मी अक्सर ममता को चैलेंज करती है कि अश्वनी उसका शौहर है। कहती है कि वह पुलिस में है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई है।13 दिसंबर को ममता ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसकी जान को खतरा है, उसे बचा लो। 14 दिसंबर को परिजनों को पता लगा कि ममता समालखा के एक निजी अस्पताल में दाखिल है। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे।

जहां पहुंचने के बाद परिजनों को ममता ने रोते-रोते लड़खड़ाती आवाज में कहा कि उसे उसके पति ने प्रेमिका से फोन पर बाते करके कहा कि आज आपका काम पूरा हो जाएगा। अश्वनी ने ममता को कुछ ठोस गोलियां और तरल पदार्थ पीने के लिए दिया, जिसे उसने पीने से मना कर दिया। कुछ देर बातों में उलझा कर अश्वनी ने उसे वह जहरीला पदार्थ पिला व खिला दिया। संजय ने बताया कि 11 नवंबर को भी उसकी बहन ममता ने समालखा थाने में एक शिकायत अपने पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ दी थी। जिस शिकायत में बहन ने मारपीट व अवैध संबंधों के बारे में लिखा हुआ है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News