महिला किसानों ने चलाए ट्रैक्टर, निकाला विजय जुलूस | Rajasthan drive tractor as farmer | Patrika News

52

महिला किसानों ने चलाए ट्रैक्टर, निकाला विजय जुलूस | Rajasthan drive tractor as farmer | Patrika News

किसान आंदोलन के चलते केन्द्र सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लेने पर शहर में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रो. सीबी यादव व डॉ. हनुमान बराला के मार्गदर्शन में गर्मजोशी के साथ ट्रैक्टर विजय जुलूस निकाला।

जयपुर

Updated: December 16, 2021 10:49:26 am

चौमूं। किसान आंदोलन के चलते केन्द्र सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लेने पर शहर में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रो. सीबी यादव व डॉ. हनुमान बराला के मार्गदर्शन में बुधवार को गर्मजोशी के साथ टै्रक्टर विजय जुलूस निकाला। इसमें महिला किसान ट्रैक्टर चलाती नजर आईं।

जानकारी के अनुसार विजय जुलूस कृषि अनाज मंडी से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ राधास्वामी बाग पहुंचा, जहां जुलूस सभा में तब्दील हुआ। जुलूस में ट्रैक्टरों की लंबी कतार के आगे किसान संगठन के पदाधिकारी नाचते-गाते चल रहे थे। वहीं ट्रॉली में सवार महिला किसान लोकगीत गाकर खुशी मना रही थीं। इस बीच शहर में कई जगह लोगों ने जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद हुई सभा में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने संबोधित किया।

किसानों ने एमएसपी के गारंटी कानून की लड़ाई पुरजोर लडऩे के नारे भी लगाए। सभा में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील, कांग्रेस नेता भगवानसहाय सैनी, रालोपा के महामंत्री छुट्टन यादव, भगवानसहाय धांसिल, लालाराम बडसरा, जिला परिषद सदस्य हरि नारायण गढाला, रमेश गुलिया, सागर मल लांबा, किसान नेता मदन यादव, नरेंद्र यादव ने संबोधित किया। महिला किसानों का नेतृत्व डॉ. सृष्टि बराला, वंदना यादव, संजिता सिहाग एवं नवीता यादव ने किया। जुलूस के दौरान सुरेश शेरावत, लालाराम झाझड़ा, विमलकुमार यादव, लक्ष्मीचंद्र नेतड़, मनीष चारण सहित कई युवाओं ने व्यवस्था संभाली।

यहां कृषि उपज मंडी के व्यापारियों ने महेश जिंदल के नेतृत्व में किसानों को मिठाई खिलाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बस स्टैंड पर शाहिद अली पठान एवं छितरमल जलूथरिया, नगरपालिका परिसर के सामने शैलेंद्र चौधरी, अभिषेक सैनी, महेंद्र कुमावत के नेतृत्व में, रावण गेट पर लालाराम गुलिया के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और और जयपुर रोड पर चिकित्सकों व कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।पुलिस की चाक चौबंद रही व्यवस्थाजुलूस के दौरान एसीपी राजेन्द्र निर्वाण एवं थाना प्रभारी हेमराज मय पुलिस जाब्ते के मौजूद रहे। यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस चाक-चौबंद रही। फोटो कैप्शन-चौमूं में निकाले जा रहे जुलूस में शामिल किसान संगठन के पदाधिकारी एवं अन्य।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News