महिला अत्याचार मामला: पूर्व मंत्री ने गहलोत को लेकर दिया विवादित बयान, BJP महिला मोर्चा ने फूंका पुतला, चप्पलों से जताया विरोध

70
महिला अत्याचार मामला: पूर्व मंत्री ने गहलोत को लेकर दिया विवादित बयान, BJP महिला मोर्चा ने फूंका पुतला, चप्पलों से जताया विरोध

महिला अत्याचार मामला: पूर्व मंत्री ने गहलोत को लेकर दिया विवादित बयान, BJP महिला मोर्चा ने फूंका पुतला, चप्पलों से जताया विरोध

crimes against women in rajasthan : मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत के राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार को फेक बताने वाले बयान पर शनिवार को बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने कहा मुख्यमंत्री का बयान शर्मसार करने वाला बयान है। उन्होंने कहा कहा बेशर्म मुख्यमंत्री बेशर्मी से झूठ बोलते हैं।

 

हाइलाइट्स

  • मुख्यमंत्री के बयान पर बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन
  • अनिता भदेल ने कहा बेशर्म मुख्यमंत्री बेशर्मी से झूठ बोलते हैं
  • महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फूंका पुतला
अजमेर: राजस्थान के अजमेर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गांधी भवन चौराहे पर अशोक गहलोत का पुतला फूंका। पुतला फूकने के साथ ही प्रर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अनिता भदेल ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का बयान शर्मसार करने वाला बयान है। वह बेशर्म मुख्यमंत्री हैं और बेशर्मी से झूठ बोलते हैं। आने वाले 2023 के चुनाव में राजस्थान की महिलाएं उन्हें उखाड़ फेंकने वाली है। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बयान दिया था कि महिलाओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों में 56 फीसदी केस फर्जी हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत का फूंका पुतला

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अनिता भदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर एक दिन राजस्थान में 18 बलात्कार होते हैं। सबसे शर्मसार घटना यह है कि बलात्कारी जमानत पर छूट जाता है और वह दोबारा बलात्कार की घटना को अंजाम देता है। इसी कारण राजस्थान पूरी तरह रेपिस्तान हो गया है। बलात्कार के मामले में जितनी भी एफआईआर दर्ज हुई हैं उनमें चालान पेश नहीं हुए और न ही अपराधियों को सजा मिली है।
navbharat times -NCRB आंकड़ों पर गहलोत के बयान पर पूनियां का पलटवार, कहा- महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा न कर पाने पर मुख्यमंत्री त्यागपत्र दे दें
2023 चुनाव में राजस्थान कि महिलाएं उखाड़ फेंकने वाली है
अनिता भदेल ने कहा कि बेशर्म मुख्यमंत्री इतनी बेशर्मी से झूठ बोलते हैं वह मुख्यमंत्री को कहना चाहेंगे किस वह झूठ बोलना बंद करें और महिलाओं को जो झूठा बताया है। आने वाले 2023 के चुनाव में महिलाएं उनको बताएंगे कि महिला झूठी है या वह झूठे हैं। 2023 के चुनाव में उन्हें तब पता पड़ेगा कि राष्ट्रीय राजनीतिक तो दूर की बात है, राजस्थान से ही महिलाएं उन्हें उखाड़ कर फेंकने वाली हैं।

राजस्थान SC आयोग अध्यक्ष और कांग्रेस MLA खिलाड़ीलाल बैरवा बोले- पायलट को बनाओ सीएम

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News