महिलाओं ने लूटा बिहार में नगर निगम चुनाव का माहौल, 17 में 16 मेयर और 11 उप-महापौर पद पर औरतें जीतीं

67
महिलाओं ने लूटा बिहार में नगर निगम चुनाव का माहौल, 17 में 16 मेयर और 11 उप-महापौर पद पर औरतें जीतीं

महिलाओं ने लूटा बिहार में नगर निगम चुनाव का माहौल, 17 में 16 मेयर और 11 उप-महापौर पद पर औरतें जीतीं


ऐप पर पढ़ें

बिहार नगर निकाय चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं। नगर निगमों में महिलाओं का खासा दबदबा देखा गया है। राज्य के 17 नगर निगमों में से 16 में मेयर पद पर महिला उम्मीदवारों की जीत हुई है, जबकि महज सात जगहों पर ही ये पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। कुछ नगर निगमों में महिलाओं ने पुरुष उम्मीदवारों को हराकर बाजी मारी है। सिर्फ गया नगर निगम में पुरुष उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। इसके अलावा 17 में से 11 नगर निगमों में उप महापौर यानी डिप्टी मेयर के पद पर भी महिला प्रत्याशी विजयी हुई हैं।

पटना नगर निगम में महिला आरक्षित मेयर सीट पर सीता साहू ने जीत दर्ज की, जबकि डिप्टी मेयर पद पर रेशमी चंद्रवंशी विजयी हुईं। आरा में इंदु देवी महापौर बनी हैं, जबकि पूनम देवी उपमहापौर पद पर जीती हैं। भागलपुर नगर निगम की कमान बसुंधरा लाल के हाथों में गई है। इसी तरह समस्तीपुर में अनिता राम मेयर बनी हैं। दरभंगा में अंजुम आरा मेयर, तो नाजिया हसन डिप्टी मेयर पद पर निर्वाचित हुई हैं।

सासाराम नगर निगम में काजल कुमारी ने महापौर पद पर जीत दर्ज की, तो सत्यवंती देवी उपमहापौर बनी हैं। मुजफ्फरपुर में निर्मला साहू ने पुरुष उम्मीदवारों को मात देते हुए मेयर पद पर कब्जा जमाया है, जबकि डिप्टी मेयर पद पर मोनालिसा ने जीत दर्ज की है। छपरा में भी महिलाओं का जलवा देखने को मिला, यहां राखी गुप्ता महापौर तो रागिनी गुप्ता उपमहापौर बनी हैं। 

पूर्णिया में मेयर पद पर विभा कुमारी ने कब्जा जमाया है, पल्लवी गुप्ता की उप मेयर पद पर जीत हुई। बेगूसराय में भी पिंकी देवी ने मेयर और अनिता देवी ने डिप्टी मेयर चुनाव में जीत दर्ज की। बिहार शरीफ नगर निगम की कमान अनिता देवी के हाथों में गई है, जबकि डिप्टी पद पर आयशा शाहीन निर्वाचित हुई हैं। बेतिया में गरिमा देवी ने मेयर पद पर जीत दर्ज की और डिप्टी मेयर गायत्री देवी बनी हैं। 

सीतामढ़ी में रौनक जहां ने मेयर चुनाव में जीत दर्ज की। मुंगेर नगर निगम की कमान कुमकुम देवी के हाथों में गई है। कटिहार नगर निगम में उषा अग्रवाल महापौर निर्वाचित हुई हैं। 

21 साल की स्टूडेंट ने पांच बार के सांसद की पत्नी को हराया

सिर्फ सात नगर निगमों में मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित

पटना समेत बिहार के सात नगर निगमों में ही मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। मगर 17 में से 16 नगर निगमों पर औरतों ने अपना झंडा गाढ़ा है। सिर्फ गया नगर निगम में बिरेंद्र कुमार मेयर बने हैं, जो खुद वार्ड पार्षद का चुनाव हार गए लेकिन महापौर पद पर जीत गए। इसके अलावा वार्ड पार्षदों के भी करीब दो तिहाई पदों पर महिला उम्मीदवार विजयी हुई हैं। 


 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News