महाराष्ट्र: शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार फिर टला, सीएम की तबियत नासाज या सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार?

202
महाराष्ट्र: शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार फिर टला, सीएम की तबियत नासाज या सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार?

महाराष्ट्र: शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार फिर टला, सीएम की तबियत नासाज या सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार?

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में सरकार का गठन होकर एक महीना बीत चुका है। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पाया है। फ़िलहाल मुख्यमंत्री की तबियत ख़राब होने की बात कही जा रही है। साथ ही देवेंद्र फडणवीस भी आज दिल्ली चले गए हैं। ऐसे में अब यह कैबिनेट विस्तार जल्द होने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं।

 

हाइलाइट्स

  • शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार फिर टला
  • सीएम की तबियत नासाज या सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार?
  • एकनाथ शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार कब?
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की सरकार की स्थापना को अब एक महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। बावजूद इसके अभी भी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। आलम यह है कि पूरे राज्य को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चला रहे हैं। विपक्ष के लोग शिंदे सरकार ( Eknath Shinde Government) पर तल्ख टिप्पणियां कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को यह खबर आई कि 5 अगस्त को सीएम एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। जिसमें 15 मंत्री शपथ ले सकते हैं। लेकिन दिन बीतने के साथ ही यह खबर भी दम तोड़ती हुई आई। ताजा खबर के मुताबिक एकनाथ शिंदे ने हाल में कई राजनीतिक दौरे किए हैं। जिसमें ज्यादा थकान की वजह से वह फिलहाल कुछ अस्वस्थ बताया जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

ऐसी सूरत में फिलहाल 5 अगस्त को होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार अब ठंडे बस्ते में जाता हुआ नजर आ रहा है। वहीं 6 तारीख को भी यह एक्सपेंशन नहीं हो सकता। क्योंकि आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में महाराष्ट्र के राज्यपाल प्रधानमंत्री की एक बैठक के लिए दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि वह 7 तारीख को वापस मुंबई लौट आएंगे। लेकिन राजभवन से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना राजभवन में नहीं दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी एक बड़ी वजह
इसके पहले भी कैबिनेट विस्तार की कई तारीख को दी जा चुकी हैं। लेकिन यह तारीखें गुजर गईं पर कैबिनेट का एक्सपेंशन नहीं हो पाया। इसकी बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि शिंदे एकनाथ शिंदे बनाम उद्धव ठाकरे की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। अब इस मामले की सुनवाई आगामी 8 अगस्त को होनी है। ऐसे में शिंदे सरकार यह तय नहीं कर पा रही कि वह मंत्रिमंडल का विस्तार करें या नहीं। क्योंकि अगर अदालत से उनके खिलाफ फैसला आता है या फिर शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराया जाता है। तब उस हालात में शिंदे सरकार के अस्तित्व पर ही खतरा खड़ा हो जाएगा। ऐसे में किसी भी तरह की फजीहत से बचने के लिए शिंदे सरकार ने खामोशी का रास्ता अख्तियार किया है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News