महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, कितने मराठा, ओबीसी और एससी विधायक बने मंत्री, जानिए

95
महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, कितने मराठा, ओबीसी और एससी विधायक बने मंत्री, जानिए

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, कितने मराठा, ओबीसी और एससी विधायक बने मंत्री, जानिए

महाराष्ट्र की शिंदे- फडणवीस सरकार का 40 दिन बाद विस्तार तो हो गया। लेकिन विस्तार होते ही विवाद की शुरुआत भी हो चुकी है। इस विवाद की जड़ बने हैं विधायक संजय राठौड़। जिन्होंने आज शिंदे गुट की तरफ से मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी नेता चित्र वाघ ने संजय राठौड़ को मंत्री बनाए जाने का खुला विरोध किया है।

 

शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ

हाइलाइट्स

  • महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार संपन्न
  • शिंदे मंत्रिमंडल में 18 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया
  • मंत्रिपद की शपथ लेते ही विवादों में घिरे संजय राठौड़
मुंबई: महाराष्ट्र में शिंदे- फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) के मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार हो गया है। दोनों ही तरफ से नौ- नौ मंत्रियों को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली है। इस मंत्रिमंडल में सरकार ने सभी समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। फिर चाहे वो ब्राह्मण, मराठा, कायस्थ या एससी-एसटी हों। हालांकि इस मंत्रिमंडल विस्तार में किसी भी महिला को जगह नहीं दी गई है। शायद उन्हें अगले विस्तार में मौका दिया जाए। आइए जानते हैं महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल के बारे में।

महाराष्ट्र सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को मिलाकर पूरे मंत्रिमंडल में 20 लोग शामिल हो चुके हैं। यदि जातिगत समीकरण की बात करें तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिलाकर पूरे मंत्रिमंडल में 9 मराठा मंत्री है। जबकि उपमुख्यमंत्री ब्राह्मण हैं। वहीं, मंत्रिमंडल में तीन ओबीसी मंत्रियों को भी मौका दिया गया है। जबकि दो वैश्य समाज के लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। वहीं एक एससी और एक मुस्लिम चेहरे को भी मौका दिया गया है। एक आदिवासी और एक जैन समाज के विधायक को भी मंत्री बनाया गया है।

ये है पूरी लिस्ट

शिंदे गुट

नाम दादा भूसे संदीपान भूमरे उदय सामंत तानाजी सावंत दीपक केसरकर शंभुराजे देसाई अब्दुल सत्तार गुलाबराव पाटिल संजय राठौड़
क्षेत्र उत्तर महाराष्ट्र मराठवाड़ा कोंकण सोलापुर कोंकण, सावंतवाड़ी पश्चिम महाराष्ट्र औरंगाबाद, सिल्लोड उत्तर महाराष्ट्र पश्चिम विदर्भ
जाति मराठा मराठा मराठा मराठा वैश्य मराठा मुस्लिम ओबीसी वीजेएनटी

बीजेपी

नाम सुधीर मुनगंटीवार चंद्रकांत पाटिल राधाकृष्णविखे पाटिल गिरीश महाजन अतुल सावे विजयकुमार गावित मंगलप्रभात लोढा सुरेश खाड़े रविंद्र चव्हाण
क्षेत्र विदर्भ पश्चिम महाराष्ट्र पश्चिम महाराष्ट्र उत्तर महाराष्ट्र मराठवाड़ा नंदुरबार, उत्तर महाराष्ट्र मुंबई पश्चिम महाराष्ट्र डोंबिवली
जाति वैश्य मराठा मराठा गुर्जर, ओबीसी ओबीसी आदिवासी जैन मारवाड़ी शेड्यूल कास्ट मराठा

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News