भोली सूरत, ठेठ देसी अंदाज, Reet पेपर लीक की इस इनामी महिला आरोपी को क्या पहचानते हैं आप ?

17
भोली सूरत, ठेठ देसी अंदाज, Reet पेपर लीक की इस इनामी महिला आरोपी को क्या पहचानते हैं आप ?

भोली सूरत, ठेठ देसी अंदाज, Reet पेपर लीक की इस इनामी महिला आरोपी को क्या पहचानते हैं आप ?


बाड़मेर : रीट पेपर लीक मामले में लगातार पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। रीट एग्जाम 2021 पेपर लीक मामले में बीते दो साल से फरार चल रही इनामी महिला आरोपी द्रौपदी बिश्नोई (Draupadi Bishnoi) को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है । द्रौपदी आरोपी उदाराम के साथ में एग्जाम में धांधली (दलाली) का काम करती थी। द्रौपदी एग्जाम में फर्जी कैडिटेंट के तौर पर बैठने के अलावा लोगों से पेपर के बदले रुपए लेने और वसूली का काम भी करती थी। बाड़मेर पुलिस अब जयपुर एसओजी के समक्ष द्रौपदी को पेश करेगी। एसओजी महिला आरोपी पूछताछ कर नए राज खोलेगी। महिला द्रौपदी पर बाड़मेर एसपी की ओर से 500 रुपए का इनाम भी घोषित है।

​होली पर भी नहीं आई घर​

धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम विश्नोई के मुताबिक गंगापुरसिटी में सितंबर 2021 रीट पेपर लीक का मामला दर्ज हुआ था। जांच के बाद एसओजी को द्रोपदी पुत्री किशनाराम निवासी कोजा की तलाश थी। लगातार तलाश के बाद नहीं मिली तो एसओजी एएसपी ने बाड़मेर पुलिस को पत्र लिखा था । द्रौपदी को पकड़कर जयपुर एसओजी के समक्ष पेश करने के निर्देश मिले थे। पुलिस टीम ने इस पर निगरानी रखी गई लेकिन यह मिली नहीं। होली के त्योहार पर भी निगरानी रखी गई लेकिन यह घर पर आई नहीं थी।

​पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

​पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

होली के दो दिन बाद थानाधिकारी धोरीमन्ना को मुखबिर ने सूचना दी कि द्रौपदी घर पर आई हुई है। इसके बाद पुलिस थाना टीम तुरंत गांव कोजा पहुंचे। पुलिस को घर पर देख इसके बाद द्रौपदी भागने लगी। करीब आधा किलोमीटर तक पुलिस ने पीछा कर उसको पकड़ा लिया। अब महिला आरोपी द्रौपदी को एसओजी जयपुर के समक्ष पेश करने के लिए धोरीमन्ना थाने के एएसआई और महिला कांस्टेबल के साथ भेज दिया है।

​नाम बदलकर जयपुर, जोधपुर में फरारी काटी​

​नाम बदलकर जयपुर, जोधपुर में फरारी काटी​

पुलिस के अनुसार द्रौपदी उदाराम के साथ में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने और लोगों से रुपए लेने और वसूल करने में आरोपी है। यह बीते दो सालों से जयपुर, जोधपुर जगह-जगह नाम बदलकर छुप रही थी। बाड़मेर एसपी की ओर से 500 रुपए का इनाम भी घोषित था।

​पेपर आउट में उदाराम था मुख्य किरदार, द्रौपदी सहयोगी

​पेपर आउट में उदाराम था मुख्य किरदार, द्रौपदी सहयोगी

गौरतलब है 2021 के REET पेपर आउट में रामकृपाल मीणा जयपुर में शिवशक्ति पब्लिक स्कूल का संचालक के जरिए शिक्षा संकुल के स्ट्रांग रूम से पेपर निकाला। इसके बाद रामकृपाल मीणा ने जालोर के चितलवाना का रहने वाला उदाराम को पेपर बेच दिया । उदाराम ने दोस्त भजनलाल को यह पेपर दिया और द्रौपदी उदा राम की सहयोगी है। फर्जी परीक्षार्थी को बैठाना और फर्जी परीक्षार्थी से पैसे इक्कट्ठा करने वाली शातिर द्रोपदी को पुलिस ने अब अरेस्ट कर लिया है।

​होली पर भी नहीं आई घर​

​होली पर भी नहीं आई घर​

धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम विश्नोई के मुताबिक गंगापुरसिटी में सितंबर 2021 रीट पेपर लीक का मामला दर्ज हुआ था। जांच के बाद एसओजी को द्रोपदी पुत्री किशनाराम निवासी कोजा की तलाश थी। लगातार तलाश के बाद नहीं मिली तो एसओजी एएसपी ने बाड़मेर पुलिस को पत्र लिखा था । द्रौपदी को पकड़कर जयपुर एसओजी के समक्ष पेश करने के निर्देश मिले थे। पुलिस टीम ने इस पर निगरानी रखी गई लेकिन यह मिली नहीं। होली के त्योहार पर भी निगरानी रखी गई लेकिन यह घर पर आई नहीं थी।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News