Advertising
Home Breaking News Hindi भारत में कब, कैसे और किस प्लैटफॉर्म पर देख पाएंगे Friends: The...
Advertising
<

भारत में कब, कैसे और किस प्लैटफॉर्म पर देख पाएंगे Friends: The Reunion, जानिए हर बात यहां

166
भारत में कब, कैसे और किस प्लैटफॉर्म पर देख पाएंगे Friends: The Reunion, जानिए हर बात यहां


भारत में कब, कैसे और किस प्लैटफॉर्म पर देख पाएंगे Friends: The Reunion, जानिए हर बात यहां

पॉप्युलर अमेरिकन सिटकॉम सीरीज ‘फ्रेंड्स’ (Friends) के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब ‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ (Friends: The Reunion) जल्द ही भारत में रिलीज होने वाला है। फैन्स यह सोचकर काफी बेचैन थे कि आखिर वो इसे कब और कहां, किस (When Where and How to watch Friends: The Reunion) तरह देख पाएंगे? इसके बारे में सारी जानकारी यहां दी जा रही है। ‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ देखने के लिए उन्हें न तो किसी लिंक से डाउनलोड करने की जरूरत है और न ही किसी तरह के वीपीएन एक्सेस की। बस उन्हें एक काम जरूर करना होगा।

‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ भारत में ज़ी5 (ZEE5) प्लैटफॉर्म पर प्रीमियर किया जाएगा। अमेरिका में ‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ की स्ट्रीमिंग (Friends: The Reunion streaming) 27 मई से की जाएगी और भारत में इसे ZEE5 पर देखा जा सकेगा।

90 के दशक में रहा पॉप्युलर
‘फ्रेंड्स’ 90 के दशक में बहुत पॉप्युलर हुआ था। इसे पहली बार 22 सितंबर 1994 को प्रीमियर किया गया गया था। इसके तब 10 सीजन आए थे और 2004 में इसका फिनाले एपिसोड ऑन-एयर किया गया था, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

जी5 इंडिया के बिजनस हेड मनीष कालरा ने एक स्टेटमेंट में कहा, ‘हमें बहुत खुशी है कि हम इंडियन मार्केट के लिए ZEE5 पर ‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ लेकर आ रहे हैं। यह दुनिया के सबसे पॉप्युलर और फेवरिट सिटकॉम्स में से एक है। इसलिए यह हमारे लिए बड़ा मौका है कि हम उस रीयूनियन को अपने प्लैटफॉर्म पर प्रेजेंट कर सकें, जिसके बारे में दुनिया बात कर रही है। ZEE5 लाखों लोगों के लिए एंटरेटेनमेंट का जरिया है। सभी क्षेत्रों और भाषाओं के फैन्स अपने-अपने घर पर सेफ्टी के साथ ‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ का आनंद ले सकते हैं।’

27 मई को ZEE5 के प्राइमरी सब्सक्राइबर्स उठा पाएंगे लुत्फ

‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ के जरिए जेनिफर एनिस्टन (Jennifer Aniston), कोर्टनी कॉक्स(Courteney Cox), लिसा कुड्रो (Lisa Kudrow), मैट लीब्लैंक (Matt LeBlanc), मैथ्यू पेरी (Matthew Perry) और डेविड श्विमर (David Schwimmer) जैसे स्टार्स सालों बाद एक बार फिर साथ में नजर आ रहे हैं। ‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ को भारत में ZEE5 प्लैटफॉर्म पर देखने के लिए 499 रुपये में इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके बाद आराम से घर पर ही रहकर इस सीरीज को आसानी से देखा जा सकता है। बताया जा रहा कि ZEE5 के प्रीमियम सब्सक्राइबर्स इसे 27 मई को आसानी से देख सकेंगे।

इन स्टार्स का दिखेगा गेस्ट अपीयरेंस

‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ में कई स्टार्स गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे, जिनमें डेविड बेकहम, जस्टिन बीबर, बीटीएस, जेम्स कोर्डन, सिंडी क्रॉफोर्ड और लेडी गागा जैसी कई हस्तियों के नाम शामिल हैं।

इस तरह की और फिल्में /वेब सीरीज/शॉर्ट फिल्म्स देखने के लिए यहां क्लिक करें



Source link

Advertising

Advertising