भारत जोड़ो यात्रा से संस्मरण किए साझा, एनएसयूआई ने किया यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों का सम्मान | Bharat Jodo Yatra, NSUI honored public representatives involved in Yat | Patrika News

12
भारत जोड़ो यात्रा से संस्मरण किए साझा, एनएसयूआई ने किया यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों का सम्मान | Bharat Jodo Yatra, NSUI honored public representatives involved in Yat | Patrika News

भारत जोड़ो यात्रा से संस्मरण किए साझा, एनएसयूआई ने किया यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों का सम्मान | Bharat Jodo Yatra, NSUI honored public representatives involved in Yat | News 4 Social


जयपुरPublished: Mar 11, 2023 09:02:08 pm

जयपुर . कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Former National President of Congress and MP Rahul Gandhi) की 136 दिन चली भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में उन्होंने 4080 किलोमीटर पैदल सफर तय किया। इस सफर में उनके साथ राजस्थान के भी 13 जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

भारत जोड़ो यात्रा से संस्मरण किए साझा, एनएसयूआई ने किया यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों का सम्मान

भारत जोड़ो यात्रा से संस्मरण किए साझा, एनएसयूआई ने किया यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों का सम्मान

जयपुर . कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Former National President of Congress and MP Rahul Gandhi) की 136 दिन चली भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में उन्होंने 4080 किलोमीटर पैदल सफर तय किया। इस सफर में उनके साथ राजस्थान के भी 13 जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जिनका शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान यात्रा में शामिल हुए राजस्थान यूथ बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा सहित सभी भारत यात्रियों ने अपने संस्मरण भी साझा किए।
इनमें से एक राजस्थान यूथ बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने बताया कि राहुल गांधी ने देश में पहली नफरत, युवाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार,बेरोजगारी, महंगाई और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। सामाजिक ताने.बाने और इस देश को बचाने के लिएए दिल से दिल को जोडऩे के लिए नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए राहुल गांधी ने यात्रा की। कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4080 किलोमीटर की यात्रा की। उसका हर कदम भारत को जोडऩे के लिए था। इस यात्रा में जितने यात्री चलें, उन सभी ने देश को नजदीक से जाना समझा और जीवन में राजनीति कैसी होनी चाहिए वो इस यात्रा में बहुत हद तक तय हुआ।
लांबा ने कहा कि देश में यात्राओं का अपना इतिहास रहा है। एक दांडी यात्रा ने देश से अंग्रेजों को उखाड़ फेंकने का काम किया था। एक रथयात्रा ने देश को तोडऩे का काम किया और एक भारत जोड़ो यात्रा देश को जोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस देश में राजनीति को गायए गोबरए भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों के बीच में दबा दिया गया। जब भी बेरोजगार अपनी बात करता है, अपना हक मानता है, महिला अपनी सुरक्षा की बात करते हैं, महंगाई की बात होती है, उन मुद्दों को दबा दिया जाता है। आज कम से कम उन मुद्दों पर देश में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि चर्चाएं बदलती हैं, जब कोई विचार आता है तो वो एक्शन में तब्दील होता है और जब एक्शन होता है तो देश और समाज बदलता है। ये काम राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने किया है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News