भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर की एंट्री पर गर्माई सियासत, BJP बोली- मतलब साफ है, एजेंडा ‘पाक’ है! | Politics heatsup on Swara Bhaskar entry in Bharat Jodo Yatra | Patrika News

156

कश्मीर फाइल्स पर इजराइली निर्माता का साथ देने वाली भारत ‘जोड़’ रही है- कोठारी

भाजपा नेता और प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा कि, जो स्वरा भास्कर कल कश्मीर फाइल्स का विरोध कर इजराइली फिल्म निर्माता का साथ निभा रही थी, वो आज राहुल के साथ भारत ‘जोड़’ रही है। उन्होंने आगे लिखा कि, अर्बन नक्सल सोच को मध्य प्रदेश की फिजा खराब करने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते ने अपने खून से बनाई राहुल गांधी की पेंटिंग, यात्रा में लेकर चले

मतलब साफ है, एजेंडा ‘पाक’ है! : अग्रवाल

भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, #BharatJodoYatra की क्रोनोलॉजी समझिए। पहले पाकिस्तान की भाषा बोलने वाला निर्देशक बना, फिर यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे और अब पाकिस्तान की तारीफ में कसीदे पढ़ने वाली स्वरा भास्कर की सहभागिता, मतलब साफ है, एजेंडा ‘पाक’ है!

यह भी पढ़ें- सड़क पर शराब की लूट : आबकारी टीम से भागते हुए तस्करों की कार से भिड़ंत, सड़क पर बोतलें गिरीं तो लूटने आ गई भीड़

भारत को तोड़ने वालों के समर्थन में निकाली जा रही यात्रा- मिश्रा

स्वरा भास्कर के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर गर्माई सियासत के बीच मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि, ‘राहुल जी आपकी भारत जोड़ो यात्रा गजब की है, जिसमें टुकड़े टुकड़े गैंग की समर्थक स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले लोगों का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि, यह भारत को तोड़ने वालों के समर्थन में निकाली जा रही यात्रा है।’

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News