भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टी-20 बारिश के कारण बेनतीजा: केवल 58 गेंदों का खेल हुआ, इंडिया ने एक विकेट पर 97 रन बना लिए थे h3>
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Abhishek Sharma; India Vs Australia 1st T20 LIVE Score Update; Shubman Gill Suryakumar Yadav | IND VS AUS Playing 11
कैनबरा7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बारिश शुरू होने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 और शुभमन गिल 37 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। कैनबरा में बुधवार को बार-बार हो रही बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।
आखिरी बार जब खेल रोका गया था, तब भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे। शुभमन गिल 37 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन पर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन एलिस ने टिम डेविड के हाथों कैच कराया।
इससे पहले टीम इंडिया को 3 वनडे की सीरीज में 1-2 की हार झेलनी पड़ी, टीम ने सिडनी वनडे 9 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 121 और विराट कोहली ने 74 रनों की नाबाद पारियां खेली थीं। मैच का स्कोरबोर्ड
Advertising
प्लेइंग-11
भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मार्कस स्टोयनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।
अपडेट्स
11:02 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
बारिश के कारण मैच रद्द हो गया है
10:29 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
T20i में सूर्यकुमार यादव के 150 छक्के पूरे
10:01 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
बारिश लौटी, खेल दोबारा रुका
09:58 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
सूर्यकुमार यादव के टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के
09:46 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
सूर्यकुमार यादव को जीवनदान, फिलिप से कैच छूटा
8वें ओवर में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को जीवनदान मिला। जेवियर बार्टलेट के ओवर की तीसरी बॉल पर जोश फिलिप से कैच ड्रॉप हो गया। यहां सूर्या 20 रन के स्कोर पर खेल रहे थे।
09:36 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारतीय टीम का स्कोर 50 पार, गिल-सूर्या खेल रहे
भारतीय टीम ने छठे ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। शुभमन गिल ने मार्कस स्टोयनिस के ओवर की चौथी बॉल पर चौका लगाया और टीम स्कोर 50 पार करा दिया है।
09:33 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पावरप्ले में भारत का स्कोर 45/1, अभिषेक आउट
टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है। टीम ने 5.2 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना डाले हैं। कप्तान सूर्यकुमार और शुभमन गिल नाबाद हैं, जबकि ओपनर अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए।
09:17 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
दोपहर 3 बजे दोबारा शुरू होगा खेल
08:48 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
बारिश के कारण खेल रुका
08:39 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट
अभिषेक का विकेट सेलिब्रेट करते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी। (सोर्स- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया।)
चौथे ओवर की 5वीं बॉल पर भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन एलिस ने टिम डेविस के हाथों कैच कराया।
08:37 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
गिल अंपायर्स कॉल पर LBW होने से बचे
चौथे ओवर की दूसरी बॉल पर भारतीय ओपनर शुभमन गिल अंपायर्स कॉल पर LBW होने से बच गए। नाथन एलिस की बॉल पर उनके पैड पर लगी। अपील को फील्ड अंपायर ने नकारा। ऐसे में ऑस्ट्रेलियन ने रिव्यू लिया था।
08:29 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अभिषेक ने बार्टलेट के ओवर में दो चौके लगाए
भारतीय टीम ने 2 ओवर के बाद 17 रन बना लिए हैं। टीम के दोनों ओपनर्स क्रीज पर हैं। अभिषेक शर्मा ने जेवियर बार्टलेट के ओवर में दो चौके लगाए।
08:25 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
हेजलवुड के पहले ओवर से 8 रन आए
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने पहला ओवर डाल रहे जोश हेजलवुड के पहले ओवर से 8 रन लिए। अभिषेक ने ओवर की लॉस्ट बॉल पर चौका लगाया।
08:04 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत की प्लेइंग-11 देखिए
07:58 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने टी-20 इंटरनेशनल में 18वां टॉस जीता है। उन्होंने हर बार गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
07:56 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
नीतीश कुमार रेड्डी शुरुआती 3 मैच नहीं खेलेंगे
भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण इस सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।
07:44 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
आज से मिशन 2026 वर्ल्ड कप पर टीम इंडिया
टीम इंडिया आज से अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां भी शुरू करेगी। सूर्यकुमार यादव पिछले 1 साल से टी-20 कप्तानी कर रहे हैं। उन पर टाइटल डिफेंड करने की जिम्मेदारी है।
सूर्या ने मंगलवार को कहा, ‘यह वर्ल्ड कप की तैयारी है, लेकिन सीरीज काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाली है। उम्मीद है कि हमारे लिए यह सीरीज अच्छी साबित हो।’
07:42 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
कैनबरा में इकलौता टी-20 जीता
कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर टीम इंडिया ने 2020 में इकलौता टी-20 खेला, जिसमें भारत को 11 रन के करीबी अंतर से जीत मिली थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2 प्लस मैचों की एक भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। टीम ने यहां 2016 और 2020 में 2 सीरीज जीतीं, वहीं 2 सीरीज ड्रॉ खेलीं।
ओवरऑल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 32 टी-20 खेले गए, 20 में भारत और महज 11 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। ऑस्ट्रेलिया में दोनों के बीच 12 टी-20 हुए। 7 में भारत और 4 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
07:38 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
मैच से जुड़े खास फैक्ट
- सूर्यकुमार यादव पिछले 14 टी-20 मैचों से अर्धशतक नहीं बना सके हैं।
- 2008 में ऑस्ट्रेलिया दौर पर भारत इकलौता टी-20 हार गया था। उसके बाद से टीम ने ऑस्ट्रेलिया में कोई टी-20 सीरीज नहीं गंवाई।
07:38 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
बुमराह रेस्ट के बाद लौट रहे, कप्तान बोले- उनके ओवर अहम
प्री-मैच प्रैक्टिस के दौरान जसप्रीत बुमराह।
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी कर रहे हैं। उन्हें वनडे सीरीज से ब्रेक दिया गया था। बुमराह की वापसी पर कप्तान सूर्या ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक खेल शैली के सामने बुमराह का होना हमेशा से टीम के लिए फायदेमंद रहा है। आपने एशिया कप में देखा होगा कि उन्होंने (बुमराह) पावरप्ले में कम से कम दो ओवर गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी ली थी, हमारे लिए यह अच्छी बात है।
बुमराह ने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल दुबई में 28 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। भारत ने उस मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर एशिया कप टाइटल जीता था। बुमराह ने उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट खेले। वे अब करीब 2 सप्ताह बाद वापसी कर रहे हैं।
07:37 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पिच रिपोर्ट: लो-स्कोरिंग मैच होगा, स्पिनर्स को मदद मिलेगी
कैनबरा का मैदान बड़ा है। यहां लो-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। स्पिनर्स को मदद मिलती है। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लो-स्कोरिंग कॉन्टेस्ट देखने को मिल सकता है। पिछले 4 मैचों में पहले और बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं।
07:37 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
दोनों टीमों के टॉप प्लेयर्स
आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैचों के हैं।
आंकड़े भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबलों के हैं।
07:32 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
वीडियो में मैच का प्रीव्यू देखिए
07:28 AM29 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20
खबरें और भी हैं…