बेगूसराय गोलीकांड: दो बाइक और 4 बदमाश, पुलिस ने 100 CCTV खंगाले मगर शूटर्स गिरफ्त से दूर

68
बेगूसराय गोलीकांड: दो बाइक और 4 बदमाश, पुलिस ने 100 CCTV खंगाले मगर शूटर्स गिरफ्त से दूर

बेगूसराय गोलीकांड: दो बाइक और 4 बदमाश, पुलिस ने 100 CCTV खंगाले मगर शूटर्स गिरफ्त से दूर

बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने नेशनल हाइवे 28 के आसपास 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। पुलिस को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों की तस्वीरें मिली हैं। हालांकि, आरोपी अभी गिरफ्त से दूर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पटना से लेकर समस्तीपुर तक छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। बेगूसराय गोलीकांड में एक शख्स की मौत हुई और 9 लोग घायल हुए हैं। वारदात के पीछे की वजह अभी तक अनजान है।

एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने बुधवार को कहा कि बेगूसराय में शाम 5 बजे अपराधियों ने गोली चलाई। 10 लोगों को गोली लगी। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सूचना के बाद रात भर चेकिंग की गई। आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। एक अलग जांच दल ने CCTV फुटेज इकट्ठा किए जिसमें अपराधी दिख रहे हैं। हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हमारी पेट्रोलिंग टीम अपराधियों को नहीं रोक पाई या चेकिंग नहीं कर सकी। इस संबंध में 7 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बेगूसराय गोलीकांड पर बोले विजय सिन्हा- नीतीश से बिहार संभल नहीं रहा, चले हैं देश संभालने

बेगूसराय रेंज के डीआईजी सत्यवीर सिंह ने एचटी को बताया कि सीसीटीवी कैमरों में चार संदिग्ध शूटर कैद हुए हैं, पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। उनकी तस्वीरें जिले के सभी थानों और आसपास के जिलों में पहुंचा दी गई है। इसके अलावा सड़क पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया है। पूरे जिले में नाकाबंदी की गई है। हर एक संदिग्ध गाड़ी की जांच की जा रही है।

बेगूसराय गोलीकांड: चार थानों के सामने से गुजरा था 11 को गोली मारने वाला सनकी शूटर, 7 दारोगा सस्पेंड

गोलीकांड में घायल 3 लोगों की हालत गंभीर, एक पटना रेफर

गोलीकांड में घायल हुए 9 लोगों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से एक शख्स को पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है। उसके पेट में गोली लगी थी। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। बाकी का बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बुधवार को गश्ती के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में 7 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया है।

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News