बूथ मैनेजमेंट पर भाजपा ने झोंकी ताकत | Municipal elections: BJP exerts power on booth management | Patrika News

65
बूथ मैनेजमेंट पर भाजपा ने झोंकी ताकत | Municipal elections: BJP exerts power on booth management | Patrika News

बूथ मैनेजमेंट पर भाजपा ने झोंकी ताकत | Municipal elections: BJP exerts power on booth management | Patrika News

वैसे तो सालभर से भाजपा बूथों के मैनेजमेंट को लेकर काम कर रही है। पहले बूथ विस्तारक योजना तो बाद में त्रिदेव की नियुक्तियां और आखिर में उन्हें महापुरुषों के चित्र भेंट करने से लेकर तमाम गतिविधियां चलाई गईं। अब बूथ टीम की परीक्षा की घड़ी आ गई है। कहा जा सकता है कि भाजपा की मैदानी फौज खड़ी है और सामने जंग शुरू हो गई है। चुनाव प्रचार खत्म होने के तुरंत बाद ही भाजपा ने अपनी बूथ टीम को सक्रिय कर दिया। महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, चुनाव प्रभारी रमेश मेंदोला, संचालक मधु वर्मा और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने वार्ड स्तर पर सभी पार्षद प्रत्याशी, चुनाव संचालक और प्रभारियों से बात कर उन्हें काम पर लगाया।

अधिकतर वार्डों में सोमवार रात को बूथों की टोलियों की बैठकें हो गईं। दो दिनी रणनीति तैयार की गई। मतदान के एक दिन पूर्व बूथ की टीम क्षेत्र के घर-घर दस्तक देगी। महापौर प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। इसके अलावा शहर विकास में भाजपा परिषद की भूमिका की जानकारी देंगे। बताएंगे कि 20 साल में टे्पो से मेट्रो का सफर तय किया है। अब जल्द ही महानगर का भी दर्जा मिल सकता है। इसके लिए आपका एक वोट कीमती है। इसके अलावा उदयपुर और अमरावती में हुए हत्या के साथ में देश में पैदा हुए हालात पर भी चर्चा की जाएगी।

विधायक अपने ही क्षेत्र पर करेंगे फोकस
गौरतलब है कि सभी विधायक व विधानसभा चुनाव में प्रभारी रहे नेता अपने ही क्षेत्र के वार्डों पर फोकस करेंगे। उनका सारा ध्यान कमजोर वार्डों पर ही होगा। इसको लेकर वे आज बूथों की बैठक लेंगे। साथ में चुनाव प्रभावित करने वाले समाजों और उनके मुखियाओं से मुलाकात करेंगे। कहीं भी विवाद की स्थिति होने पर विधायक सूचना मिलते ही पहुंचेंगे।

पूरे शहर पर होगी नजर
मतदान के दिन कहीं भी गड़बड़ होने की सूचना और उस पर कार्रवाई के लिए नगर भाजपा अध्यक्ष रणदिवे ने टोली बनाई है, जो पूरे समय नजर रखेगी। इसके लिए मंडल अध्यक्ष से लेकर वार्ड प्रभारियों को भी अलर्ट किया गया है ताकि वे ऐसी कोई परिस्थिति बनने पर तुरंत जानकारी दें। संगठन स्तर पर निर्वाचन आयोग से शिकायत कर कार्रवाई कराई जाएगी।

शहरभर में घूमेंगे ये नेता
पार्टी ने तय किया है कि महापौर प्रत्याशी भार्गव सुबह से विधानसभावार वार्डों के दौरे पर रहेंगे। उनके अलावा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, मधु वर्मा और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सावन सोनकर भी शहर में भ्रमण करेंगे।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News