बिहार विधानसभा उपचुनावः ललन सिंह ने भरी हुंकार, कुढ़नी से होगी भाजपा मुक्त भारत की शुरूआत

117
बिहार विधानसभा उपचुनावः ललन सिंह ने भरी हुंकार, कुढ़नी से होगी  भाजपा मुक्त भारत की शुरूआत

बिहार विधानसभा उपचुनावः ललन सिंह ने भरी हुंकार, कुढ़नी से होगी भाजपा मुक्त भारत की शुरूआत

ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा की कुढ़नी सीट पर उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी है। महागठबंधन की ओर से जदयू के नेता एवं पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा को मैदान में उतारा गया है। दूसरी ओर बीजेपी ने पूर्व विधायक केदार गुप्ता को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। दोनों गठबंधनों  की ओर से अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा किया जा रहा है। इन दोनों के बीच कड़ी टक्कर के कयास लगाए जा रहे है क्योंकि मनोज कुशवाहा और केदार गुप्ता कुढ़नी का प्रतिनिधित्व कर चुके है.

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दावा किया है कि कुढ़नी की धरती से ही भाजपा मुक्त भारत की शुरूआत होगी। मनोज कुशवाहा के नामांकन में मुजफ्फरपुर पहुंचे ललन सिंह ने मुजफ्फरपुर क्लब के मैदान से भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होनें कहा कि लालू प्रसाद, नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव ने संकल्प लिया है कि 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाएंगे। लोगों से आग्रह किया कि 5 दिसंबर को कुढ़नी से इसकी शुरूआत कीजिए। पहले भाजपा मुक्त कुढ़नी बनाइए और 2024 के लक्ष्य को प्राप्त कीजिए।

इसे भी पढ़ें-  बिहार उपचुनावः कुढ़नी में BJP ने केदार गुप्ता को उतारा, मुखिया से बने विधायक; जानें विजय सिन्हा ने क्या कहा

 

बड़े षडयंत्रकारी से है मुकाबला

ललन सिंह ने महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से वादा किया कि जब चुनाव प्रचार अभियान चलेगा तो वे मुजफ्फरपुर में कैंप करेंगे। आगाह किया कि आपका मुकाबला एक बड़े षडयंत्रकारी से है। इसलिए 24 घंटे चौकस और सजग रहना पड़ेगा। ललन सिंह ने बीजेपी पर देश के साथ षडयंत्र करने का आरोप लगाया। इशारों में ललन सिंह ने केंद्र सरकार और बीजेपी के नेता पर आरोप लगाया कि वे हमारी संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रहे हैं और देश को बर्बादी के कगाड़ पर ले जा रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है। इससे आवाम का ध्यान भटकाने के लिए सुबह से शाम तक समाज को धार्मिक उन्माद में उलझाने की कोशिश की जाती है। ललन सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी के हाथ में देश रहा तो बर्बाद हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें-   बिहार में जाति आधारित गणना में होगी देरी, नीतीश सरकार ने 3 महीने बढ़ाई अवधि; मई 2023 तक पूरा होगा काम

 

देश बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है। उन्होनें कुढ़नी की सीट पर महागठबंधन उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को जीत दिलाने की अपील की।  जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा का सफाया होना तय है। पूर्व मंत्री व राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी ने कहा कि देश की परिस्थिति खराब है। इसलिए भाजपा को हराना होगा। 

इसे भी पढ़ें-    2020 का चुनाव अकेले लड़ने के लिए चिराग पासवान माफी मांगें, प्रायश्चित करें तब होगी LJP में सुलह की बात: पारस

रोचक होगा मुकाबला

कुढ़नी की सीट पर  दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रोचक होगा। 2015 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के केदार गुप्ता ने मनोज कुशवाहा को हराया था। तब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी का गठबंधन था। काफी दिनों बाद बड़े भाई-छोटे भाई एक हुए थे।  कुढ़नी की सीट जदयू को मिली थी और निवर्तमान मंत्री रहे मनोज कुशवाहा को उतारा गया था। लेकिन राजद का साथ मिलने के बाद भी जेडीयू कुढ़नी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो पाई।  बीजेपी प्रत्याशी केदार गुप्ता को 73227 वोट मिले थे और जेडीयू के मनोज कुमार कुशवाहा को 61657 वोट प्राप्त हुए थे। मनोज कुशवाहा 11570 मतों से केदार गुप्ता से हार गए थे। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News