बिहार में हैवानियत, गैंगरेप के बाद नंगा कर बिजली के पोल से लटकाया, समस्तीपुर के विभूतिपुर का मामला h3>
हाइलाइट्स:
- समस्तीपुर के विभूतिपुर में गैंगरेप की वारदात
- घर से शौच के लिए निकली महिला से गैंगरेप
- दुष्कर्मियों ने बिजली के पोल पर फंदे से लटका दिया
- गंभीर हालत में पीड़ित महिला का चल रहा इलाज
संजीव तरुण, समस्तीपुर
समस्तीपुर में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। शौच के लिए निकली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। इसके बाद जब महिला बेहोश हो गई तोर उसे मरा समझकर दुष्कर्मियों ने उसे नग्न अवस्था में घर से दूर चौर में बिजली के खंभे से फंदा लगाकर छोड़ दिया।
गैंगरेप के बाद नग्न अवस्था में बिजली के खंभे से लटका दिया
दिन चढ़ने के साथ गांव के लोग जब खेत देखने गए तो एक व्यक्ति ने बिजली के खंभे से महिला को बंधा बेहोशी की हालात में देखा। शोर-मचाने के बाद आनन-फानन में दौड़ पड़े ग्रामीणों ने महिला को पोल से खोलकर स्थानीय स्तर पर इलाज कराना शुरू किया। गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने शक के आधार पर एक टेंट पंडाल में काम करने वाले 7 लोगों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर तफ्तीश शुरू कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बंधक बनाए लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया।
शादी के समारोह के लिए आए टेंट-बाजा के मजदूरों पर शक
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के लोग एक शादी समारोह में व्यस्त थे। उसी शादी की तैयारी में टेंट-बाजा का काम करने वाले मजदूर भी थे। मंगलवार अहले सुबह जब महिला शौच के लिए निकली तो कथित टेंट बाजा में काम करने वाले महिला का पीछा करने लगे। जब महिला चौर में शौच करने पहुंची तभी घेरकर धावा बोल दिया। महिला के गहने और कपड़े जबरन उतारना शुरू कर दिया। जब आनाकानी की तो उसके साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म की बातें बताई जा रही है।
ग्रामीणों ने सभी सात मजदूरों को पुलिस के हवाले किया
घटना को अंजाम देने के बाद कथित आरोपी बेहोश हो चुकी महिला को मृत समझकर चौर के एक बिजली के खंभे में नंगी अवस्था में फंदा लगाकर छोड़ दिया। लोगों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो बारी-बारी से टेंट पंडाल में काम करने वाले 7 लोगों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। काफी देर तक सभी घटना की तहकीकात करते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने बताया कि ग्रामीणों ने सात लोगों को सौंपा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, महिला थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान लेने पहुंची लेकिन बेहोसी अवस्था में रहने के कारण बयान नहीं हो सका।