बिहार में युवाओं को पसंद आ रही नीतीश की जेडीयू, 70 लाख नए सदस्य जुड़े; 27 को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

119
बिहार में युवाओं को पसंद आ रही नीतीश की जेडीयू, 70 लाख नए सदस्य जुड़े; 27 को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

बिहार में युवाओं को पसंद आ रही नीतीश की जेडीयू, 70 लाख नए सदस्य जुड़े; 27 को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

JDU membership campaign: सदस्यता अभियान के तहत जदयू ने इस बार 70 लाख नए सदस्य बनाए हैं। वर्ष 2019 की तुलना में यह 30 लाख अधिक है। सदस्य बनने वालों में युवाओं की संख्या अधिक है। पार्टी ने अधिकतर प्रखंड व जिलास्तरीय संगठन का चुनाव पूरा कर लिया है। अब 27 नवम्बर को प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। 

पार्टी कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार सांगठनिक प्रखंड स्तरीय निर्वाचन में एक प्रतिशत चुनाव को स्थगित किया गया। जबकि 11 प्रतिशत को निलंबित, नौ प्रतिशत में मत विभाजन और 90 प्रतिशत निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कुल 51 सांगठनिक जिला स्तरीय निर्वाचन में अपरिहार्य कारणों से चार जिला नगर अध्यक्ष का चुनाव और पांच जिलाध्यक्ष का चुनाव स्थगित किया गया। जबकि शेष 42 में निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ। 

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने कहा कि 42 नवनिर्वाचित अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जिन जिलों या प्रखंड स्तरीय निर्वाचन में स्थगन, निलंबन या विवाद हुए हैं, वहां अब नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष की ओर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी फैसला करेगी। 

वहीं हर विधानसभा क्षेत्र से एक-एक नाम व 10 प्रतिशत सहवरित सदस्य के अलावा नवनिर्वाचित सांगठनिक जिलाध्यक्ष, विधानमंडल के दोनों सदन् के वर्तमान सदस्य, लोकसभा व राज्यसभा के वर्तमान सदस्य व दल के नेता, राज्य परिषद के सदस्य होंगे। विधानमंडल के दोनों सदन के पूर्व सदस्यों व लोकसभा व राज्यसभा के पूर्व सदस्यों को राज्य परिषद में भाग लेने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। आगामी 27 नवम्बर को निर्धारित समय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरा करने क लिए कर्पूरी सभागार जदयू कार्यालय में नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके पहले 26 नवम्बर को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। उसी दिन जांच की जाएगी और नाम वापसी का समय भी है। जबकि मत विभाजन की स्थिति में 27 नवम्बर को निर्वाचन कार्य संपन्न होगा। 

जिलाध्यक्षों की सूची 

बगहा- भीष्म सहनी, 

पश्चिमी चम्पारण- शत्रुघ्न कुशवाहा, 

पूर्वी चम्पारण- मंजू देवी, 

शिवहर-कमलेश पांडेय, 

सीतामढ़ी-सत्येन्द्र कुशवाहा, 

दरभंगा-गोपाल मंडल, 

सुपौल- राजेन्द्र प्रसाद यादव, 

मधुबनी-सत्येन्द्र कामत, 

अररिया-आशीष कुमार पटेल, 

किशनगंज-नौशाद आलम, 

पूर्णिया- राकेश कुमार, 

पूर्णिया नगर- श्रीप्रसाद महतो, 

कटिहार- मो शमीम इकबाल, 

सहरसा-चंद्रदेव मुखिया, 

गोपालगंज- आदित्य शंकर शाही, 

सीवान-चंद्रकेतु सिंह, 

सारण- अल्ताफ आलम राजू, 

वैशाली-सुभाष चंद्र सिंह, 

समस्तीपुर-अश्वमेघ देवी, 

बेगूसराय-रूदल राय, 

खगड़िया-बबलू मंडल, 

नवगछिया-त्रिपुरारी प्रसाद भारती, 

भागलपुर-विपिन बिहारी सिंह, 

भागलपुर नगर- राजदीप राजा, 

बांका-अमरेन्द्र  कुमार सिंह, 

मुंगेर- नचिकेता मंडल, 

लखीसराय- रामानंद मंडल, 

नवादा-सलमान रागिब, 

नालंदा-सियाशरण ठाकुर, 

बिहारशरीफ- गुलरेज अंसारी, 

बाढ़- अशोक चंद्रवंशी, 

पटना- अशोक कुमार, 

पटना नगर- मो आसिफ कमाल, 

आरा नगर- जय प्रकाश चौधरी, 

बक्सर- राजकुमार शर्मा, 

कैमूर- डॉ प्रमोद कुमार सिंह, 

अरवल- रामकिशोर वर्मा, 

जहानाबाद- शशि भूषण कुमार उर्फ गोपाल सिंह, 

गया- अभय कुशवाहा, 

गया नगर- राजू वर्णवाल 

जमुई- रामचरित्र मंडल।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News