बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव, आंधी के साथ बारिश के आसार

39
बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव, आंधी के साथ बारिश के आसार

बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव, आंधी के साथ बारिश के आसार


पटना: बिहार की राजधानी पटना में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस खगड़िया में दर्ज किया गया। उसके बाद सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस पूसा में दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान के संख्यात्मक विश्लेषण के मुताबिक एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान में बना हुआ है। ये कम हवा का दबाव वाला क्षेत्र बिहार के मौसम पर असर डाल सकता है। ये दबाव समुद्र तल से 1,5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। एक टर्फ हिमालय से होते हुए उत्तरी ओडिशा तक बना हुआ है। जो समुद्र तल 0.9 किलोमीटर ऊपर है। जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य भागों के एक दो स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश होगी। उसके अलावा मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

शुक्रवार को ऐसा रहेगा पटना का मौसम !

31 मार्च शुक्रवार को पटना में मौसम दिन के अधिकांश समय बादल छाए रहने वाला है। सुबह हल्की बारिश के साथ 7 बजे बादलों के गरजने की संभावना है। दोपहर करीब एक बजे दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रात लगभग 9 बजे औसत आर्द्रता 57 प्रतिशत के साथ, 37 प्रतिशत से अधिकतम 89 फीसदी के बीच आरामदायक आर्द्रता होगी। हवा हल्की होगी और शाम 4 बजे उत्तर-पूर्व दिशा से 14 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। पूरे दिन वर्षा की संभावना 0% और 15% के बीच बदल जाएगी । बारिश की सबसे ज्यादा संभावना सुबह 4 बजे के आसपास होगी और सबसे कम संभावना आधी रात के आसपास होगी। सूर्योदय सुबह 5:42 बजे और सूर्यास्त शाम 6:04 बजे होगा , जिससे यह कुल 12 घंटे और 22 मिनट का उजाला होगा। हवा की गुणवत्ता 153 और 173 के बीच रहने वाली है।

आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें।

समस्तीपुर के पूसा में न्यूनतम तापमान सबसे कम

बिहार में समस्तीपुर के पूसा में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पूसा का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो पटना का 20.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 22.3 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 21.6 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम चंपारण (वाल्मीकि नगर) का 16.3 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 20.2 डिग्री सेल्सियस। छपरा में 21.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आंकड़े बता रहे हैं कि न्यूनतम तापमान में लगातार आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। गुरुवार को पूर्णिया का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Bihar Weather Tomorrow: सावधान! बिहार के किशनगंज, सुपौल और अररिया में बारिश का अलर्ट, मेघ गर्जन के दौर से गुजरेगा मौसम

अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से गुरुवार देर शाम जारी किये गये आंकड़े कुछ इस प्रकार रहे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री के बीच रहा। सुपौल में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खगड़िया में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में भागलपुर, 34.7 पूर्णिया, 32.5 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 35.1 और मुजफ्फरपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
Navbharat Times -Bihar Weather Tomorrow: अगले 24 घंटे तक शुष्क बना रहेगा बिहार का मौसम, राजस्थान में बने चक्रवात का प्रदेश पर असर, जानिए अपडेट

मौसम में बदलाव को लेकर रहें सावधान

मौसम में बदलाव जारी है। आंशिक वर्षा की वजह से नमी का वातावरण हैं। चिकित्सकों की मानें तो बदलते मौसम में लोगों को सेहत के प्रति सावधान रहना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है। बारिश जैसा मौसम रहने पर सावधान रहें। पानी में भीगने से बचें। कोल्ड, कफ और सर्दी होने पर चिकित्सकों की सलाह ले। डॉ. धर्मवीर उपाध्याय ने बताया कि अभी मौसम लगातार बदल रहा है इसलिए सेहत के प्रति सावधानी जरूरी है। सिर को हमेशा ढंककर बाहर निकले। बारिश होती है तो बाहर नहीं निकले। मेघ गर्जन में बिल्कुल बाहर नहीं निकलें। वहीं आने वाले दिनों में लू शुरू होने पर ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्युशन (ORS) का घोल, नींबू पानी, लस्सी, हल्का नमक मिलाकर फलों के जूस आदि लें। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लोगों को गर्मियों में पतला, ढीला-ढाला, हल्के रंग का सूती कपड़ा पहनने को कहा गया है। मंत्रालय ने लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि लोगों को हवादार और ठंडी जगहों में रहना चाहिए। सूर्य की सीधी रोशनी में आने से बचना चाहिए। जिधर से धूप आए, उधर की खिड़कियां दिन में बंद हों या पर्दे लगे हों।

पढ़ें लेटेस्ट की ताजा खबरें लोकप्रिय की हिंदी वेबसाइट नवभारत टाइम्स पर

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News