बिहार में महिला को किस करने वाला सीरियल किसर गिरफ्तार, दिन में करते थे छेड़छाड़ और रात में चोरी

27
बिहार में महिला को किस करने वाला सीरियल किसर गिरफ्तार, दिन में करते थे छेड़छाड़ और रात में चोरी

बिहार में महिला को किस करने वाला सीरियल किसर गिरफ्तार, दिन में करते थे छेड़छाड़ और रात में चोरी


जमुई पुलिस के साथ दो ‘सीरियल किसर’ लगे हैं। इनमें से एक आरोपी बीते सप्ताह महिला कर्मचारी को जबरन किस करने वाला है। जमुई पुलिस एक मामले की जांच के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इन्हीं में से एक ने किस करने की बात कबूल कर ली।

 

बिहार में सीरियल किसर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
जमुई: बिहार के जमुई में सीरियल किसिंग की घटनाओं के बीच दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक बीते दिनों महिला को जबरदस्ती किस करने वाला ‘सीरियल किसर’ भी है। सीरियल किसर का नाम मोहम्मद अकरम है। गिरफ्तार ‘सीरियल किसर’ अकरम राह चलते महिलाओं और लड़कियों को किस करके भाग जाता था। जमुई एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि दो लोगों की गिरफ्तारियां रविवार को की गई थीं। पहली गिरफ्तारी जुमई जिले के महिसौढ़ी गांव से हुई। पुलिस टीम चोरी में शामिल स्थानीय अपराधियों को पकड़ने के लिए वहां पहुंची था। पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो एक आरोपी ने ये स्वीकार किया कि उसने 10 मार्च को जमुई सदर अस्पताल में एक महिला को किस किया था।

जमुई में नाबालिग को दिनदहाड़े चूमा और फरार हो गया

जमुई एसपी ने बताया कि एक और गिरफ्तारी जमुई के झाझा कस्बे में हुई। एक युवक अचानक एक नाबालिग लड़की के सामने आया। युवक ने लड़की को पकड़ लिया, फिर चूमा और फरार हो गया। लड़की ने तुरंत शोर मचाया और घटना की जानकारी अपने पिता को दी। वे झाझा थाने गए और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित ने आरोपी को पहचान लिया था। उनकी बताई पहचान के आधार पर झाझा पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रात में करते थे चोरी

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा ही अपराध करने की बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी दिन में महिलाओं से छेड़छाड़ करते थे। रात होते ही चोरी करने के लिए निकल जाते थे।

फोन पर बात करते समय महिला को किया था किस

बता दें, जमुई सदर अस्पताल परिसर में करीब एक सप्ताह पहले एक महिला फोन पर बात कर रही थी। तभी एक युवक अस्पताल परिसर की दीवार फांद कर आता है और महिला के पीछे से जाकर जबरन किस कर लेता है। इस घटना के बाद पूरे जिले में दहशत फैल गई।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News