बिहार में दिल्ली जैसी वारदात, सिरफिरे आशिक ने लड़की को चाकू से गोदा; शरीर पर 12 जख्म

9
बिहार में दिल्ली जैसी वारदात, सिरफिरे आशिक ने लड़की को चाकू से गोदा; शरीर पर 12 जख्म

बिहार में दिल्ली जैसी वारदात, सिरफिरे आशिक ने लड़की को चाकू से गोदा; शरीर पर 12 जख्म

ऐप पर पढ़ें

बिहार के सीतामढ़ी में दिल्ली जैसी वारदात हुई है। बथनाहा प्रखंड क्षेत्र की दिग्घी पंचायत के हरिबेला गांव के सिरफिरे चंदन ने शादी से इनकार करने पर लड़की को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमले के दौरान आरोपी चंदन उसे शादी से इनकार करने पर सजा देने की बात कहता रहा। आरोपी लड़की के गांव का ही है। लड़की के चिल्लाने पर सिरफिरा वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि छटपटा रही लड़की की मदद को कोई आगे नहीं आया। लोग खड़े होकर मूकदर्शक बने रहे। पीड़िता की हालत गंभीर है। बता दें कि बाहरी दिल्ली के शाहाबाद डेयरी में भी एक युवक ने बीच सड़क साक्षी नाम की युवती को चाकू से गोदकर मार डाला, यह मामला देशभर में छा गया है।

इस बीच पास से गुजर रहे पूर्व एमएलसी राजकिशोर सिंह कुशवाहा ने उसे अपनी गाड़ी से इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक डॉ. वरूण कुमार ने बताया कि लड़की के पेट में पांच, छाती में एक व जांघ में एक सहित शरीर पर 12 से अधिक जख्म हैं। ऑपरेशन कर खून रोकने का प्रयास किया जा रहा है। बथनाहा पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया है कि गांव के चंदन कुमार ने दुकान से समान लेकर घर लौटने के दौरान अकेला पाकर घेर लिया। शादी के लिए कहा। इनकार करने पर चाकू निकालकर वार करने लगा। बथनाहा थानेदार अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी युवक अपने परिजनों समेत फरार हैं। पीड़िता की उम्र 20 साल बताई जा रही है।

आरोपी ने 6 महीने पहले लड़की के फोटो-वीडियो वायरल किए थे

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी चंदन बीते चार-पांच सालों से पीड़ित लड़की के पीछे पड़ा था। परिजन को मालूम होने पर ग्रामीण स्तर पर पंचायती कर लड़के को अलग रहने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका के खींचे कुछ फोटो और वीडियो को बीते 6 महीने पहले वायरल कर दिया था। फिर परिजन ने स्थानीय थाना में मामले को लेकर आवेदन भी दिया था। लेकिन स्थानीय स्तर पर पंचायती कर मामला को सुलझा लिया गया। हालांकि इस घटना के बाद भी सिरफिरे लड़के ने लड़की का पीछा नहीं छोड़ा। लगातार उसे शादी करने के लिए दवाब बनाने लगा। लड़की द्वारा मनाही किये जाने पर चाकू से गोद कर जख्मी कर दिया।

मुकदर्शक बने रहे लोग, पूर्व एमएलसी ने दिखायी मानवता 

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। महिला-पुरूष मुकदर्शक बने रहे। लेकिन कोई उसको अस्पताल ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसी बीच सड़क से गुजर रहे पूर्व एमएलसी राजकिशोर सिंह कुशवाहा ने भीड़ देखकर गाड़ी रुकवाकर जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लड़की के मां को साथ लेकर गाड़ी से उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इलाज के लिए कुछ नगद राशि भी जमा कराई।

दिल्ली : साक्षी की हत्या से पहले साहिल का नया वीडियो, नजर आया एक और शख्स

उन्होंने चिकित्सक से कहा कि लड़की का उचित इलाज होना चाहिए। वहीं थानेदार को फोन कर घटना पर त्वरित कार्रवाई के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण तत्परता दिखाते तो आरोपी लड़का घटनास्थल से फरार नहीं होता।

वारदा के बाद से ही आरोपी लड़का और उसका परिवार फरार हो गया। थानेदार अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। आरोपी व उसका परिवार घर बंद कर फरार है। उधर, घटना के बाद से गांव की स्थिति पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। गश्ती गाड़ी लगातार गांव में घूम रही है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News