बिहार: भरी अदालत में लेसी सिंह के पति का मर्डर, कई बार बाल-बाल बचे अवधेश मंडल, खूनी अदावत से सियासी ‘कुर्सी’ तक

165
बिहार: भरी अदालत में लेसी सिंह के पति का मर्डर, कई बार बाल-बाल बचे अवधेश मंडल, खूनी अदावत से सियासी ‘कुर्सी’ तक

बिहार: भरी अदालत में लेसी सिंह के पति का मर्डर, कई बार बाल-बाल बचे अवधेश मंडल, खूनी अदावत से सियासी ‘कुर्सी’ तक

पूर्णिया: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बाहुबलियों की चर्चा गरमा गई है। धमदाहा विधायक लेशी सिंह को मंत्री बनाए जाने पर रूपौली की विधायक बीमा भारती ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इस्तीफे तक की बात कह दी है। इससे बिहार की राजनीति काफी गरमा गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मीडिया के सामने आकर इस मामले में बयान देना पड़ गया है। अगर हम बात करें पूर्णिया जिला के धमदाहा और रुपौली विधानसभा क्षेत्र की तो जहां धमदहा विधानसभा क्षेत्र में एक समय मंत्री लेशी सिंह के पति बाहुबली बूटन सिंह, पूर्व विधायक व राजद नेता दिलीप यादव, लड्डू सिंह का दबदबा था। वहीं रुपौली में फैजान गिरोह के सरगना और बीमा भारती के पति अवधेश मंडल की शुरू से राजनीति में धमक रही है।


पहले बात करते हैं रुपौली विधानसभा क्षेत्र की। रुपौली में वर्ष 2000 से लगातार बीमा भारती विधायक रही हैं। वह दो बार बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।उनके पति बाहुबली अवधेश मंडल भवानीपुर प्रखंड के प्रमुख भी रह चुके हैं। जबकि उनकी बेटी रानी कुमारी इस बार जिला परिषद की सदस्य भी चुनी गई हैं। बीमा भारती के पति अवधेश मंडल की बात करें तो अवधेश मंडल का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उनपर हत्या, अपहरण, रंगदारी, जमीन पर कब्जा समेत 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। कई मामले में उन्हें बेल भी मिल चुकी है तो कई मामले में बरी भी हो चुके हैं।

80 के दशक से ही रुपौली और धमदाहा इलाके में बोलती थी अवधेश मंडल की तूती
1980 के दशक से ही रुपौली और धमदाहा इलाके में फैजान गिरोह के सरगना अवधेश मंडल की तूती बोलती थी। उस समय वहां फैजान गिरोह और लिबरेशन गिरोह में अक्सर हिंसक टकराव होता था। इसमें कई लोगों की जान चली गई। इस दौरान डुमरा गांव में भीषण अग्निकांड भी हुआ था इसमें अवधेश मंडल की संलिप्तता बताई गई थी। अवधेश मंडल पर अपनी विधायक पत्नी बीमा भारती के साथ भी कई बार मारपीट करने के आरोप लगे थे। आज भी उस इलाके में अवधेश मंडल की दबंगई का प्रभाव देखा जा सकता है।

रुपौली विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां बाहुबली अवधेश मंडल की पत्नी बीमा भारती और लिबरेशन आर्मी के अध्यक्ष शंकर सिंह के बीच लगातार चुनाव में मुकाबला होता आया है। इसमें बीमा भारती पांच बार विधायक बन चुकी है। जबकि एक बार शंकर सिंह भी विधायक बने हैं। यह इलाका गंगोता बहुल इलाका माना जाता है, जिसमें बीमा भारती के समर्थक बड़ी संख्या में हैं।

ये भी पढ़ें-
CM Nitish reaction on cabinet expansion: बिहार में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद CM नीतीश का फर्स्ट रिएक्शन, बताया कब होगा विभागों का बंटवाराnavbharat times -नीतीश कुमार ने जगा दी अखिलेश यादव की उम्मीद, यूपी में बीजेपी के भविष्य पर किया बड़ा दावाnavbharat times -CM नीतीश ने बांटे जिलों के प्रभार, तेज प्रताप बने अरवल के प्रभारी मंत्री, जानिए- तेजस्वी को मिला कौन सा जिला… देखें पूरी लिस्ट

बीमा भारती और लेशी सिंह के बीच शुरू से रही है अनबन
रुपौली विधायक बीमा भारती और धमदाहा विधायक खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह के बीच शुरू से अनबन रही है। दोनों जदयू से ही विधायक होते हुए एक दूसरे के विरोधी रहे हैं। पहले भी कई बार रुपौली विधायक बीमा भारती ने लेशी सिंह के विरोध में बयान दिया है। हालांकि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने विधायक बीमा भारती को खरी-खोटी सुनाते हुए लेशी सिंह को क्लीन चिट भी दे दी है।

लेशी सिंह के पति की कोर्ट कैंपस में गोली मार की गई थी हत्या
वहीं अगर बात करें धमदाहा विधानसभा क्षेत्र की तो धमदाहा और रूपौली विधानसभा क्षेत्र बिल्कुल सटा हुआ है। धमदहा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2000 से अब तक लेशी सिंह 5 बार विधायक रह चुकी हैं। लेशी सिंह के पति बूटन सिंह समता पार्टी के जिला अध्यक्ष हुआ करते थे। 19 अप्रैल 2000 में पूर्णिया के व्यवहार न्यायालय में पेशी के दौरान गोली मारकर बूटन सिंह की हत्या कर दी गई थी। उस समय एक अपराधी चैया मिश्र ने कोर्ट कैंपस में उनको गोली मारी थी। इसके बाद लोगों ने चैया मिश्र को पकड़कर पीट पीट कर मार डाला था। बूटन सिंह की हत्या के मामले में तत्कालीन राजद नेता व पूर्व विधायक दिलीप यादव समेत कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में सीबीआई जांच भी हुई थी। सीबीआई कोर्ट ने दिलीप यादव समेत तीन लोगों को बरी कर दिया था। जबकि 5 लोगों को हत्या का दोषी ठहराया गया था। इन पांचों को आजीवन कारावास की सजा और 15 हजार रुपये का जुर्माना भी हुआ था।

इलाके में बाहुबली की छवि रखते थे लेशी सिंह के पति बूटन सिंह
लेशी सिंह के पति बूटन सिंह की छवि भी इलाके में बाहुबली की थी। उन पर भी कई हत्या, गैंगवार के मुकदमे दर्ज थे। 70 के दशक से ही पूर्णिया और आसपास के इलाके में बूटन सिंह की तूती बोलती थी। कई बार बूटन सिंह और आनंद मोहन के बीच हिंसक टकराव भी हुआ था। शुरुआत में बूटन सिंह और लड्डू सिंह दोनों ममेरे फुफेरे भाई भी थे। एक साथ थे। लेकिन बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में दोनों गिरोह से दर्जनों लोग मारे गए। हालात यह हो गए कि सरसी गांव में कई मां की कोख उजड़ गई तो कई महिलाओं की मांगे सूनी हो गईं। अभी भी यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ये भी पढ़ें-
navbharat times -Kartik Singh : लेशी सिंह के बाद माले ने किया कार्तिक सिंह को नीतीश कैबिनेट से आउट करने की मांग, महागठबंधन में सिर फुटव्वलnavbharat times -JDU विधायक बीमा भारती पर बमके CM नीतीश, याद करा दिया सारा एहसान और लेसी सिंह को दी क्लीनचीटnavbharat times -‘विरोध में बोलने पर मर्डर करवा देती हैं मंत्री लेशी सिंह’, JDU विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, की इस्तीफे की पेशकश
नवंबर 2000 में चुनाव के दिन कुख्यात बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह की हत्या कर दी गई थी। जबकि 2021 में जिला परिषद सदस्य के पति व पूर्व जिला परिषद सदस्य रिंटू सिंह की भी सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन दोनों मामले में विधायक लेशी सिंह पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। हालांकि लेशी सिंह ने खुद पर लगे इस आरोप को राजनीतिक साजिश और बेबुनियाद बताया था।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News