‘बिहार ग्राम संसद’ में बोले जेपी नड्डाः पंचायतों को मजबूती देने के लिए पांच गुना पैसा बढ़ाया गया

199
‘बिहार ग्राम संसद’ में बोले  जेपी नड्डाः  पंचायतों को मजबूती देने के लिए पांच गुना पैसा बढ़ाया गया

‘बिहार ग्राम संसद’ में बोले जेपी नड्डाः पंचायतों को मजबूती देने के लिए पांच गुना पैसा बढ़ाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि अंत्योदय की परिकल्पना पहली बार धरती पर उतारने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। नानाजी देशमुख ने ग्रामोदय का विषय उठाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंचायतों को मजबूती देने का काम किया है। उन्होंने अंत्योदय को सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास में परिणत किया। मोदी सरकार ने पंचायतों का पैसा पांच गुना बढ़ा दिया है। वह शनिवार को यहां एक होटल में आयोजित कार्यक्रम ‘बिहार ग्राम संसद’ को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस की सोच सतही

जेपी नड्डा ने नानाजी देशमुख द्वारा चित्रकूट के गांवों के विकास और स्वावलंबन के लिए किये गये कार्यों को नजीर बताते हुए सभा में मौजूद मुखियों से एकबार वहां जाकर देखने का आग्रह किया। कहा कि ग्राम स्वराज की कल्पना महात्मा गांधी ने की। उसे वैचारिक पृष्ठभूमि पर अमलीजामा पहनाया भारतीय जनसंघ और भाजपा ने दिया है। कांग्रेस ने कभी को-ऑपरेटिव फार्मिंग की बात की, कभी कलेक्टिव फार्मिंग की, लेकिन किसान, गांव, गरीब की अंर्तआत्मा को पहचाने की उनकी सतही सोच रह गयी। 

यह भी पढ़ें- स्कूलों में जुमे की छुट्टी पर विवाद से बिहार एनडीए में तनातनी, बीजेपी का विरोध; एक सुर में जेडीयू-HAM

हमलोग विकास के चैंपियन

नड्डा ने कहा कि गांधी की ग्राम स्वराज की कल्पना को साकार करने में कांग्रेस असमर्थ रही। राज्यों में हमारी सरकारें बनीं तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद का सरलीकरण लेकर आईं। चाहे राजस्थान में भैरव सिंह शेखावत की सरकार हो, मध्य प्रदेश में वीरेन्द्र कुमार सकलेजा की सरकार या हिमाचल में शांता कुमार की सरकार, इन्होंने अंत्योदय की कल्पना पहली बार जमीन पर उतारा। जेपी नड्डा ने कहा कि आज सड़कों का जाल बिछा हुआ है। 75 साल आजादी के हो रहे हैं, क्यों इसके लिए अटलजी का इंतजार करना पड़ा। अटल जी के बाद यूपीए की सरकार ने पीएमजीएसवाई को 10 साल तक रोका। नरेन्द्र मोदी ने फिर से उसे तेजी दी, इसीलिए हमलोग विकास के चैंपियन हैं। किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं हैं।

देर रात भाजपा अध्यक्ष ने की बैठक, लिया फीडबैक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार की देर रात बिहार सरकार के भाजपा कोटे के मंत्रियों संग बैठक की। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भी बैठक में शामिल रहे। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार सरकार के अपने मंत्रियों से फीडबैक लिया। सरकार के कामकाज को लेकर उनकी राय जानी। उनके महकमे में विकास कार्यों की स्थिति के अलावा केन्द्र सरकार की योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति भी जानी। बैठक में दो मंत्रियों सुभाष सिंह व श्रीनारायण प्रसाद को छोड़कर भाजपा कोटे के सभी 14 मंत्री मौजूद रहे। इनमें मंगल पांडेय, शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, डॉ. आलोक रंजन झा, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, जीवेश कुमार, सम्राट चौधरी, नीरज बब्लू, रामप्रीत पासवान, प्रमोद कुमार, जनक राम और रामसूरत राय शामिल रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्रियों संग रात्रि भोजन भी किया। इसके बाद बिहार भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी उन्होंने बैठक की।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News