बिहार को याद कर तवा पर रोटी बना रहे बिल गेट्स, जानिए कैसे आया आइडिया

30
बिहार को याद कर तवा पर रोटी बना रहे बिल गेट्स, जानिए कैसे आया आइडिया

बिहार को याद कर तवा पर रोटी बना रहे बिल गेट्स, जानिए कैसे आया आइडिया


वैसे तो पाक कला में हर कोई माहिर होना चाहता है। कई बार कहा जाता है कि प्रगाढ़ संबंधों का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। इसलिए लजीज व्यंजन और खाना बनाने का शौक सबको होता है। मौका मिलते ही लोग प्रयोग शुरू कर देते हैं। विश्व के बड़े Business Tycoon माइक्रोसॉफ्ट के सर्वेसर्वा बिल गेट्स भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। बिल गेट्स के बिहारी स्टाइल में रोटी बनाने का वीडियो खूब देखा जा रहा है।

 

हाइलाइट्स

  • घी के साथ बिल गेट्स ने खाई रोटी
  • रोटी बनाने का वीडियो वायरल
  • बिल गेट्स और सेफ ने बनाई रोटी
पटना : एप्रन पहनकर मुस्कुराते हुए हाथ में बेलन थामना बिल गेट्स के लिए नया अनुभव है। जी हां, विश्व के बड़े Business Tycoon और माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख बिल गेट्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। उनके साथ सेलिब्रिटी शेफ ईटन बर्नथ भी खड़े हैं। दोनों किचेन में हंसते हुए रोटी बनाते हैं। पहले सेफ रोटी बनाते हैं। उनकी रोटी गोल होती है। उसके बाद बिल गेट्स ट्राय करते हैं। उनकी रोटी थोड़ी लंबी हो जाती है। फिर भी, वो कोशिश करते हैं। गेट्स रोटी बनाते हैं। उसे पकाते हैं। घी के साथ उसका स्वाद भी लेते हैं। इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। सेफ ईटन बर्नथ ने इसे अपने अकाउंट से शेयर करते हुए काफी कुछ लिखा है।

रोटी बनाने का वीडियो वायरल

वीडियो में ईटन बर्नथ पहले रोटी के बारे में बताते हैं और उसके बाद गेट्स को बनाना सिखाते हैं। हालांकि, कई बार देखा गया है कि सेलिब्रेटी हमेशा खाना बनाने में रुचि दिखाते हैं। खाना बनाते भी हैं। उनका खाना बनाना हमेशा चर्चा में आ जाता है। ठीक उसी तरह माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स का वीडियो भी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में सेफ बर्नथ बताते हैं कि वे हाल में भारत की यात्रा पर गये थे। उन्होंने बिहार में दीदी की रसोई का जायजा लिया। उसी दौरान उन्होंने रोटी बनाने की रेसिपी सीखी।

बिहार का असर

सेफ ईटन बर्नथ ने वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि बिल गेट्स और मैंने एक साथ भारतीय रोटी बनाते हुए खूब मस्ती की। मैं अभी-अभी बिहार, भारत से वापस आया, जहां मैं गेहूं के किसानों से मिला, जिनकी पैदावार नई शुरुआती बुवाई तकनीकों और दीदी की रसोई कैंटीन की महिलाओं से भी मिला। आगे लिखते हैं कि दीदी की रसोई कैंटीन की महिलाओं ने शेयर किया कि कैसे उन्होंने रोटी बनाने में अपनी विशेषज्ञता हासिल की। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। बिल गेट्स पूरी शिद्दत के साथ रोटी बनाते दिख र हे हैं। उसके बाद जब वो बन जाती है तो दोनों प्लेट में लेकर उसका स्वाद भी लेते हैं। वीडियो को लाखों में व्यू मिले हैं। शेयर करने वालों की संख्या बढ़ रही है। लोग वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

आइडिया बिहार से आया !

बिल गेट्स को टैग करते हुए बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और जीविका के सीईओ राहुल कुमार ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ईटन हाल ही में बिहार आए थे। उन्होंने दीदी की रसोई में जाकर जीविका दीदी से मुलाकात की हमारी जीविका दीदियों की प्रेरक कहानियों का दस्तावेजीकरण करने के लिए ईटन का धन्यवाद। आपको बता दें कि बर्नथ का बिल गेट्स के साथ रोटी बनाना सेफ के बिहार दौरे का असर है। दोनों ने रोटी बनाकर खाई और उसका वीडियो पूरी दुनिया में फैल गया। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News