बिहार के पूर्व सीएम की प्रतिमा लगाने को लेकर सागर में विवाद, भूमिपूजन के पहले लोगों ने की नारेबाजी, नहीं पहुंचे मंत्री-विधायक

77
बिहार के पूर्व सीएम की प्रतिमा लगाने को लेकर सागर में विवाद, भूमिपूजन के पहले लोगों ने की नारेबाजी, नहीं पहुंचे मंत्री-विधायक

बिहार के पूर्व सीएम की प्रतिमा लगाने को लेकर सागर में विवाद, भूमिपूजन के पहले लोगों ने की नारेबाजी, नहीं पहुंचे मंत्री-विधायक

सागर : सागर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति स्थापना के भूमिपूजन से पहले ही विरोध की स्थिति बन गई। लोगों के यह गले नहीं उतर रहा है कि आखिर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का सागर से क्या नाता है। शहर के मधुकरशाह वार्ड स्थित पार्क में मूर्ति लगाई जानी थी। मंच सजा था भूमिपूजन के कार्यक्रम की तमाम तैयारियां हो चुकी थी। लेकिन भूमिपूजन से पहले ही विरोध खड़ा हो गया था। कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थापना समिति के तत्वावधान में यह सब कार्यक्रम था जब स्थिति असहज बानी तो तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी आयोजन से कन्नी काट ली और नदारत दिखे।

आईजी ऑफिस के सामने स्थित पार्क में स्थित पार्क में क्षेत्रीय लोग और वार्ड पार्षद ने मूर्ति स्थापना का यह कहते हुए विरोध शुरू कर दिया कि कार्यक्रम गोपनीय ढंग से किया जा रहा था। उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गयी। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन भी हरकत में आया और पुलिस बल तैनात किया गया। कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी तरुण नायक भी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली।

समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर प्रतिमा लगाए जाने के पक्ष में
बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर पोस्ट्स कर रहे हैं और क्षेत्रीय हस्तियों महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने की बात कर रहे हैं। जबकि समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर मूर्ति लगाए जाने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि कर्पूरी ठाकुर एक जननेता थे, ईमानदार और देश भक्ति व्यक्तित्व रखते थे ऐसे लोगों की प्रतिमाएं लगनी चाहिए।

navbharat times -इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी, लगाया वीसी के लापता होने का पोस्टर
वार्डवासी बोले – मधुकरशाह की प्रतिमा लगाई जाए

बता दें कि वार्ड पार्षद कांग्रेस की ऋचा सिंह के साथ वार्ड के लोग विरोध जता रहे थे। भाजपा जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने भी कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति लगाने का विरोध किया और उनके स्थान पर मधुकरशाह बुंदेला की मूर्ति लगानी चाहिये।

navbharat times -मंद‍िर छोड़कर जा चुकी है मां चंडी… अब स‍िर्फ बचा है फ्रेम! कहीं सिर तो कहीं धड़ की होती है पूजा, जानिए इस मंदिर का रहस्‍य
भूमि पूजन के पहले लोगों ने कर दी नारेबाजी

जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भूमिपूजन के पहले ही लोगों ने नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध किया। वहीं, जन प्रतिनिधियों ने व्यस्तता के हवाले देते हुए इस कार्यक्रम से दूरी बना ली। कार्यक्रम में मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी को भी शामिल होना था लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

navbharat times -गणेश प्रतिमा के बाद BJP नेता रूबी आसिफ खान ने घर में स्थापित की मां दुर्गा की मूर्ति, 9 दिन रखेंगी व्रत
सर्वसम्मति से होगा निर्णय

मामले को लेकर सागर कलेक्‍टर दीपक आर्य ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति स्थापना का भूमिपूजन कार्यक्रम किया जा रहा था। लेकिन, स्थानीय लोगों ने विरोध किया। अब इस संबंध में जो भी आपत्तियां हैं बैठकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जायेगा।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News