बिहार उपचुनावः कुढ़नी में BJP के 40 तो JDU के 37 स्टार प्रचारक, सभी दलों के 131 स्टार भरेंगे हुंकार

127
बिहार उपचुनावः कुढ़नी में BJP के 40 तो JDU  के 37 स्टार प्रचारक,  सभी दलों के 131 स्टार भरेंगे हुंकार

बिहार उपचुनावः कुढ़नी में BJP के 40 तो JDU के 37 स्टार प्रचारक, सभी दलों के 131 स्टार भरेंगे हुंकार

बिहार विधानसभा की कुढ़नी सीट पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय ने राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसके लिए दलों ने निर्वाचन कार्यालय को नेताओं के नाम की सूची सौंपी थी। उसके बाद राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने स्टार प्रचारक नेताओं की सूची जारी की।

बीजेपी के प्रमुख स्टार प्रचारक ये हैं

भाजपा के 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। इनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार जायसवाल, विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा व सम्राट चौधरी का नाम शामिल है। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी हरिश द्विवेदी व गिरिराज सिंह को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा भाजपा की सूची में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे व सुशील मोदी भी हैं।

 बिहारः जला दी गईं लाखों की दवाएं, बच्चों के पोषण के लिए हुई थी खरीद

नीतीश और ललन भी आएंगे कुढनी

वहीं जदयू के स्टार प्रचारक की सूची में 37 नाम हैं। सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री विजेंद्र यादव, विजय चौधरी व अली अशरफ फातमी आदि नेताओं को शामिल किया गया है।

default -निगरानी का छापाः बक्सर कृषि पदाधिकारी के ठिकानों से  मुंबई में फ्लैट, कैश और जमीन के कई कागजात बरामद, रेड जारी

वीआईपी भी पीछे नहीं

वीआईपी के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी, संतोष सहनी, गोविंद बिंद व बैद्यनाथ सहनी का नाम शामिल है। वहीं राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के प्रत्याशी उपेंद्र सहनी, मैनुद्दीन मंसूरी, रितेश रंजन व वीरेंद्र विश्वास आदि नेता स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। जन जनवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में डॉ. संजय सिंह चौहान, बीडी सिंह यादव, सरिता रानी बिंद व जय किशन कुमार चौहान आदि नेताओं के नाम शामिल हैं।

सूची में पांच दलों के 131 स्टार प्रचारक 

कुढ़नी उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने वाले पांच दलों के 131 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। सबसे अधिक भाजपा के 40 व जदयू के 37 नेता स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। वीआईपी के बीस, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के बीस व जन जनवादी पार्टी के 14 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News