बिहारः 2024 में वैशाली सीट से बीजेपी लड़ेगी चुनाव, क्या पशुपति कुमार पारस मान जाएंगे?

25
बिहारः  2024 में वैशाली सीट से बीजेपी लड़ेगी चुनाव, क्या पशुपति कुमार पारस मान जाएंगे?

बिहारः 2024 में वैशाली सीट से बीजेपी लड़ेगी चुनाव, क्या पशुपति कुमार पारस मान जाएंगे?

ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 की आहट से काफी पहले बीजेपी ने बिहार में सीटों को लेकर पत्ता खोलना शुरू कर दिया है। केंद्रीय समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा है कि 2024 में वैशाली लोकसभा सीट से भाजपा चुनाव लड़ेगी। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के उत्साह से नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। सरैया मोती चौक पर भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री ने कही। यह सीट फिलहाल राष्ट्रीय लोक  जनशक्ति पार्टी के पास है। केंद्र में एनडीए की सरकार है जिसमें रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस मंत्री हैं। 

मुजफ्फरपुर में पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री  ने कहा कि 30 जनवरी तक कोर कमेटी, शक्ति केंद्र व मंडल कमेटी का गठन करना होगा। ताकि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्राथमिकता के साथ जन जन तक पहुंचाया जा सके। केंद्रीय मंत्री के दावे के बाद पारू विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वैशाली लोकसभा चुनाव भाजपा अपनी पूरी ताकत से लड़ेगी।

अपना ज्ञानवर्धन करें सुशील मोदी, JDU उपाध्यक्ष संजय सिंह ने बीजेपी नेता को क्यों दी नसीहत?

 

वहीं पारू के बड़ादाउद में पार्टी के कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही भाजपा देश ही नहीं विश्व में अपनी पहचान बनायी है। साहेबगंज विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पूर्व दोनों जगहों पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, लोकसभा प्रभारी हरेंद्र सिंह, रविन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री बसावान भगत, ललिता सिंह कुशवाहा, राजकुमार साह, प्रेमचंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्वी खेमचंद कुशवाहा, पश्चिमी सुनील द्विवेदी, प्रखंड प्रमुख जानकी देवी, उप प्रमुख तारकेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

default - BSSC पेपर लींक कांडः दारोगा का बेटा है सरगना अजय, वन विभाग की परीक्षा में भी मोबाइल के साथ पकड़ा गया था

 

वैशाली लोकसभा सीट फिलहाल पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति के पास है। पार्टी की नेत्री वीणा देवी अभी वैशाली की सांसद हैं। रालोजपा एनडीए की घटक पार्टी है और पशुपति पारस केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में  गठबंधन के तहत यह सीट लोजपा को दी गयी थी। एनडीए उम्मीदवार के रूप में वीणा देवी ने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश सिंह को पराजित किया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पशुपति कुमार पारस यह सीट छोड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे। या बीजेपी और आरएलजेपी के बीच कोई डील हो गई है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News