बिहारः चाचा-भतीजा सरकार के खिलाफ क्या है BJP का नया प्लान? कहा- नीतीश कुमार जंगलराज की शरण में

21
बिहारः चाचा-भतीजा सरकार के खिलाफ  क्या है BJP का नया प्लान? कहा- नीतीश कुमार जंगलराज की शरण में

बिहारः चाचा-भतीजा सरकार के खिलाफ क्या है BJP का नया प्लान? कहा- नीतीश कुमार जंगलराज की शरण में


बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार आज पुराने दौर से गुजर रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है तो बिहार की हालत बद से बदतर होती जा रही है। बिहार की सत्ता में बदलाव के बाद दरभंगा ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री जंगलराज की शरण में जा चुके हैं। ऐसे में हमें बिहार की जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरना है। दो दिवसीय बैठक के पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सूबे में अगले दो महीने में चाचा-भतीजे की सरकार के खिलाफ पांच हजार जनसभाएं पंचायत स्तर पर होंगी। इसमें कार्यकर्ता मजबूती से भाग लें और केंद्र की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि बिहार की वर्तमान राजनीति में जातिगत आरक्षण, जातीय जनगणना, शराबबंदी, विशेष राज्य का दर्जा व रोजगार के मुद्दे प्रभावशाली हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ काल से ही हम सामाजिक उत्थान के लिए किये जा रहे कार्य के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जातीय जनगणना के पक्ष में हैं और विधानसभा में इसके समर्थन में मत दिया था। हमने शराबबंदी कानून का भी समर्थन किया है, लेकिन जहरीली शराब से हुई मौतों में उनके परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए। विशेष राज्य के मुद्दे पर डॉ. जायसवाल ने कहा कि भारत में फाइनेंस कमीशन के नए नियमों के आने के बाद यह मुद्दा समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बना गठबंधन अवैध है। राजद व जदयू का गठबंधन मुख्यमंत्री बनने के लिए हुआ है। अगर दो दल एक ही महत्वाकांक्षा से प्रेरित हैं तब वे परस्पर विरोधी हो सकते हैं, सहयोगी नहीं। जायसवाल ने कहा कि शासन में अब मुख्यमंत्री की दिलचस्पी नहीं रही और राजद कभी बेहतर शासन नहीं दे सकता। 

 

रोजगार है बिहार का प्रमुख मुद्दा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रोजगार बिहार का प्रमुख मुद्दा है। 18 महीने की सरकार में जब हम साथ थे, उस समय दो लाख 34 हजार सरकारी नौकरियों के अवसर खड़े किए। लेकिन अब उसपर महागठबंधन का ग्रहण लग गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभर रही है। गठबंधन के कारण भाजपा बिहार में 23-26 प्रतिशत के आसपास मतों वाली पार्टी थी। लेकिन पार्टी ने तीन विधानसभा उपचुनावों में 42 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल किये हैं। इसका महत्वपूर्ण कारण है कि हमने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए शानदार योजनाओं का सफल संचालन किया है। उन्होंने कहा कि हमें तय संगठनात्मक प्रक्रिया के साथ-साथ चलना होगा। हमें हर बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाना होगा।

अहर्निश सेवा में हैं समर्पित : नित्यानंद

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास केवल एक नारा नहीं है, बल्कि सरकार की नीतियों का आधार स्तंभ है। यह एक मंत्र है जिसके आधार पर हम अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए देश के गांव व गरीब किसानों के कल्याण के प्रति अहर्निश समर्पित हैं। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि हमारी हर योजना के केंद्रबिंदु में गरीब कल्याण का भाव निहित है। केंद्र सरकार के विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन से देश के नागरिकों में विश्वास का वातावरण बना है। लोगों को विश्वास है कि उनका हक उनको मिल रहा है। 

 

bihar what is bjp new plan against the uncle nephew government said nitish kumar in the shelter of 1674927577 -

बैठक को इन नेताओं ने भी किया संबोधित

बैठक को राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, पूर्व विस अध्यक्ष विजय सिन्हा, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, गोपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, नंद किशोर यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, नागेंद्र जी, नवल किशोर यादव, ऋतुराज सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भु, प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, पिंकी कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News