Advertising
Home Top stories बिजनौर में शादी के कार्ड बांटने गए दो दोस्त घायल: कार-बाइक...
Advertising
<

बिजनौर में शादी के कार्ड बांटने गए दो दोस्त घायल: कार-बाइक की भिंडत में हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर – Bijnor News

6
बिजनौर में शादी के कार्ड बांटने गए दो दोस्त घायल:  कार-बाइक की भिंडत में हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर – Bijnor News

बिजनौर में शादी के कार्ड बांटने गए दो दोस्त घायल: कार-बाइक की भिंडत में हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर – Bijnor News


बिजनौर जिले के अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेटे की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे दो बाइक सवारों की सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मैरीलैंड वैंकट हॉल के पास हुआ भीषण हादसा यह सड़क हादसा अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग पर मैरीलैंड वैंकट हॉल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे की शादी के कार्ड बांटने गए थे दोनों जानकारी के अनुसार कोतवाली अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम हिदायतपुर/चौहड़वाला निवासी महेश (55) पुत्र अंतराम अपने साथी सुनील (50) पुत्र निहाल सिंह के साथ बाइक से ग्राम रसूलपुर गए थे। दोनों महेश के बेटे की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए रिश्तेदारों और परिचितों के यहां गए थे। लौटते समय सामने से आ रही कार से टकराई बाइक ग्रामीणों के अनुसार जब दोनों कार्ड बांटकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, उसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायलों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देख हायर सेंटर किया रेफर सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस बोली-अब तक नहीं मिली कोई तहरीर मामले में अफजलगढ़ के थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising