बारिश के दिनों में नगर निगम भी रहता है जलजमाव की चपेट में

0
बारिश के दिनों में नगर निगम भी रहता है जलजमाव की चपेट में

बारिश के दिनों में नगर निगम भी रहता है जलजमाव की चपेट में

लहेरियासराय। नगर क्षेत्र को जलजमाव से बचाने वाला दरभंगा नगर निगम बारिश के मौसम…

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,दरभंगाMon, 22 May 2023 01:20 AM

ऐप पर पढ़ें

लहेरियासराय। नगर क्षेत्र को जलजमाव से बचाने वाला दरभंगा नगर निगम बारिश के मौसम में खुद जलजमाव से घिरा रहता है। ऐसा हर साल होता है। बारिश होने पर नगर निगम कार्यालय परिसर में घुटनाभर से अधिक पानी जमा हो जाता है। साथ ही नगर निगम कार्यालय के सामने वाली मुख्य सड़क पर भी पानी जमा हो जाता है। इससे कार्यालय आने वालों के अलावा सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी होती है। वर्तमान नगर आयुक्त कुमार गौरव ने एक वर्ष पूर्व जब नगर निगम कार्यालय आकर पदभार संभाला था उसी दिन बारिश हो गई और पूरे नगर निगम परिसर में जलजमाव हो गया। नगर आयुक्त नगर निगम प्रांगण में भीषण जलजमाव देख अचंभित हो गए और और अपने मोबाइल फोन से जलजमाव का वीडियो बनाने लगे। बता दें कि प्रत्येक वर्ष नगर निगम के अधिकारी मानसून आने के तीन-चार माह पूर्व ही जलजमाव से निजात के लिए योजना बनाते हैं। योजना पर अमल भी किया जाता है। सफाई कार्य शुरू भी होता है। अधिकारी दावा भी करते हंै कि नगर क्षेत्र को इस बार जलजमाव से निजात मिल जायेगी, लेकिन कुछ दिन बीतते ही नगर निगम के अधिकारी और सफाईकर्मी सुस्त पड़ जाते है। कुछ दिन बाद ही बारिश का मौसम आ जाता है और पूरा शहर में जलजमाव हो जाता है। स्थानीय विवेकानंद मिश्र ने कहा कि मेरी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो गई। बचपन से अभी तक हरेक वर्ष शहर में जलजमाव देखते आए हैं। नगर निगम में कई अधिकारी आए और चले गए। कई कर्मी रिटायर भी हो गए, लेकिन किसी ने शहर को जलजमाव से निजात नहीं दिलायी। प्रत्येक वर्ष नगर क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों का बजट पास होता है, लेकिन वह बजट जलजमाव से निजात के लिए पर्याप्त साबित नहीं होता है। नगर निगम ने अतिक्रमण खाली करवाने के लिए धावा दल बना रखा है लेकिन यह धावा दल मुख्य नालों से अतिक्रमण हटाने में असमर्थ है। कहा शहरी क्षेत्र में सड़क व नाला निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी, बुडको और नगर निगम काम कराते हैं, लेकिन तीनों संस्थाओं के अभियंताओं को यह जानकारी नहीं है कि शहर के पानी की निकासी के लिए नाले का लेवल कैसे किया जाए। इसी तरह शिवाजीनगर के पवन गुप्ता ने कहा कि बारिश के दिनों में हमें हर साल जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन नगर निगम की ओर से इस समस्या के निदान के लिए अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में जलजमाव होने से खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

अगला लेख पढ़ें

पढ़े Bihar News In Hindi लेटेस्ट बिहार न्यूज के अलावा Patna News, Bhagalpur News, Gaya News

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News