बागेश्वर धाम में हनुमान जयंती पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करने जा रहे बड़ा आयोजन, लाखों लोग जुटेंगे
गढ़ा में पांच और छह अप्रैल को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बागेश्वर धाम के अनुसार सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ होगा। साथ ही रामचरितमानस सम्मेलन भी चलेगा। इसके लिए बागेश्वर धाम में भक्तों को आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि आश्रम में बड़े स्तर पर इसे लेकर तैयारी चल रही है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी बागेश्वर धाम में ही रहेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि इससे पहले बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के दौरान भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए गढ़ा में टेंट भी लगाए गए थे। अब उसी स्तर की तैयारी वहां फिर से चल रही है। कुछ दिन पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम जबलपुर में चल रहा था। जबलपुर में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने साई बाबा को लेकर विवादित बयान भी दे दिया। इसकी वजह से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फिर से सुर्खियों में हैं।
इसे भी पढ़ें