‘बागेश्वर धाम ने किया तमाचा मारने का काम’…जानें किसे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने दी चुनौती

3
‘बागेश्वर धाम ने किया तमाचा मारने का काम’…जानें किसे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने दी चुनौती


‘बागेश्वर धाम ने किया तमाचा मारने का काम’…जानें किसे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने दी चुनौती

छतरपुर: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों अपने गांव गढ़ा में हैं। जहां से उन्होंने एक बार फिर चुनौती दी है। बागेश्वर महाराज ने उन लोगों को चुनौती दी है जो ईश्वर को नहीं मानते हैं। बागेश्वर धाम सरकार ने कहा-मेरा मानना है की जो लोग भगवान को नहीं मानते। अलौकिक शक्तियां जिन्हे पाखंड लगती हैं, ऐसे लोगों के मुंह पर बागेश्वर धाम का दरबार एक तमाचा है। बता दें कि नागपुर में बागेश्वर धाम सरकार की कथा के दौरान श्याम मानव ने अंधविश्वास को बढ़ावा देने का फैसला लिया है। आरोप लगने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में रहे थे। श्याम मानव और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बीच लंबा विवाद चला था।

बागेश्वर सरकार अपने गांव में भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग यह कहते थे कि भगवान नहीं होता, अलौकिक शक्तियां नहीं होती, चमत्कार जैसी कोई चीज नहीं होती। मेरा मानना है कि बागेश्वर धाम सरकार का दरबार ऐसे लोगों की मुंह पर तमाचा मरने के लिए ही लगता है। संन्यासी बाबा की कृपा होती है।

121 कन्याओं की हो रही है शादी
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने गांव गढ़ा में 121 निर्धन कन्याओं के विवाह का आयोजन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लड़के पक्ष वालों को कपड़े बांटे। शादी की तैयारियां खुद बागेश्वर महाराज खुद देख रहे हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खुद अपने खास सेवादारों के साथ व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। शादियों में जिले एवं आसपास के लोग लोगों को पीले चावल देते हुए निमंत्रण भेजा जा रहा है।

धाम में शादी के लिए बनाए जाएंगे 125 मंडप
बागेश्वर धाम में होने वाले कन्या विवाह के लिए 125 मंडप बनाए जाएंगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि शादी विवाह कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो इसके लिए सभी को एक-एक टोकन दिया जाएगा। उसी के हिसाब से जोड़ा शादी वाले मंडप में पहुंचेगा। शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बारात में आने वाली गाड़ियों के लिए भी अलग पास बनाए गए हैं ताकि अव्यवस्था नहीं हो।
इसे भी पढ़ें-
Bageshwar Dham में शुरू हो गई शादी की तैयारियां, जानें लड़की पक्ष से क्या है Dhirendra Krishna Shastri की डिमांड

उपहार की भी व्यवस्था
बागेश्वर धाम में होने वाली शादियों के लिए वधू पक्ष की तरफ से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दान दहेज की व्यवस्था की है। बुंदेलखंड में इस तरह का रिवाज होता है कि जब भी कोई कन्या का विवाह होता है तो परिवार के लोग यथाशक्ति अनुसार अपनी बेटी को उपहार स्वरूप कुछ भेंट करते हैं। कुछ ऐसी व्यवस्था बागेश्वर बाबा की तरफ से की गई है।



Source link