बांदा के इस संगठन ने विदेशों में भी कमाया नाम, गैंग की हर महिला ‘बाहुबली’ | Banda Gulabi gang clothes-sticks will be included British exhibition | Patrika News
बांदाPublished: Mar 29, 2023 05:25:14 pm
बांदा जिला अपने दबंग व्यवहार और लठैती के लिए जाना जाता है। यहीं का एक महिला संगठन है। जो विदेशों तक चर्चित है। अब ब्रिटिश के संग्रहालय में गैंग के सामान और कपडों की छह महीने प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
वैसे तो बुंदेलखंड से लेकर मुंबई तक बांदा जिला अपने लठैतों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। इसका मतलब यह भी नहीं है कि यहां के निवासी लड़ाकू होते हैं, उनका लठैत होना बताता है कि वे साहसी होते हैं। इसके साथ ही बुंदेलखंड अब महिलाओं के संघर्ष को विदेशों तक पहचान देने का पड़ाव भी है। यहीं पर जन्मी संपत पाल के गैंग का विदेशों में नाम फैला है। यही कारण है कि लंदन सरकार ने इस गैंग से संपर्क किया है।