HomeTop storiesफाजिल्का में AAP नेता पर बहू-पोती के अपहरण का आरोप: मां...
Advertising
<
फाजिल्का में AAP नेता पर बहू-पोती के अपहरण का आरोप: मां बोली-बेटे की हो चुकी मौत, बनाए अवैध संबंध, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन ने आरोपों को नकारा – Fazilka News
फाजिल्का में AAP नेता पर बहू-पोती के अपहरण का आरोप: मां बोली-बेटे की हो चुकी मौत, बनाए अवैध संबंध, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन ने आरोपों को नकारा – Fazilka News h3>
फाजिल्का जिले में जलालाबाद के गांव तोतेयावाला से बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने आम आदमी पार्टी के नेता और फाजिल्का के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन महिंद्र सिंह कचूरा पर उनकी बहू और पोती को किडनैप करने के आरोप लगाए है। परिवार का आरोप है कि उनके लड़के की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनकी बहू और उक्त नेता के बीच अवैध संबंध थे। अब उनकी पोती और बहू को आरोपी द्वारा अपने पास रखा हुआ है। जिस पर उन्होंने अपनी पोती उन्हें वापस देने की मांग की है। वहीं, महिंद्र सिंह कचूरा ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि अगर वह गलत है तो उनकी शिकायत पुलिस में दी जाए। अन्यथा बेवजह उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। AAP नेता द्वारा किया जा रहा परेशान : सरपंच चक्क तोता वाली के सरपंच हरीश कुमार ने आरोप लगाए कि आम आदमी पार्टी नेता द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। दो दिन पहले ही उसके द्वारा उनकी भाभी के घर जाकर वह उन्हें अपने साथ किडनैप कर ले गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी भाभी और महेंद्र सिंह कचूरा के बीच अवैध संबंध थे। आरोप लगाया कि, दोनों ने मिलकर उसके भाई को मौत के घाट उतारा है। परिवार का कहना है कि कि उन्हें अपनी पोती वापस दी जाए। नहीं तो वह सारा परिवार खुदकुशी कर लेगा, जिसका जिम्मेवार उक्त आम आदमी पार्टी नेता होगा । मां बोली- दो साल पहले हुई बेटे की मौत जानकारी देते हुए पीड़ित महिला सरोज रानी ने बताया कि उसके बेटे लव कटवाल की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि उनका लड़का और AAP नेता व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट फाजिल्का के चेयरमैन महिंद्र कचूरा दोनों भाई बने हुए थे। दोनों एक ही थाली में खाना खाते थे। वह भी उसे अपना बेटा मानते थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी बहू के उसके साथ अवैध संबंध बन गए। उनके बेटे को पता चला तो उसने भी इसका विरोध किया । लेकिन दो वर्ष पहले उसके बेटे की मौत हो गई । अब उनकी बहू अपने मायके रह रही थी, जबकि उनकी पोती उनके पास रह रही थी। लेकिन उनकी बहू ने उसे फोन कर अपने पास बुला लिया। महिला ने आरोप लगाया कि उनके पास बकायदा काल रिकॉर्डिंग है, उनके पास सबूत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहू भी गलत हो गई और इसी से परेशान होकर उनका लड़का शराब का सेवन करने लगा था।
मेरी छवि खराब की जा रही : महिंद्र सिंह
वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता महिंद्र सिंह कचूरा का कहना है कि बेवजह उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह गलत हैं तो उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाए। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके खिलाफ वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – PunjabNews