प्रियंका चाहर चौधरी ने ब्लैक बिकीनी में समंदर किनारे ढाया कहर, पहले Kiss के सवाल पर कही यह बात
Priyanka Chahar Choudhary ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक कलर के स्विमवेयर में बीच पर टहलती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के गॉगल्स में उनका स्वैग देखने वाला है। इस तस्वीर को शेयर कर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘लेटनाइट पोस्ट। क्या हाल हैं दोस्तों।’
साढ़े पांच लाख से ज्यादा व्यूज
प्रियंका चौधरी की इस तस्वीर पर फैन्स के खूब कमेंट आ रहे हैं। 21 फरवरी को शेयर की गई इस तस्वीर पर अब तक साढ़े पांच लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फैन्स प्रियंका की खूबसूरती और फिगर को देख तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
पहले Kiss पर यह बोलीं प्रियंका
इस तस्वीर के अलावा प्रियंका का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका उनके फर्स्ट किस पर कमाल का रिएक्शन चर्चा में है। पपाराजी जब प्रियंका से पूछते हैं कि उनका पहला किस कॉलेज में हुआ था या फिर उसके बाद? यह सवाल सुनकर प्रियंका कहती हैं, ‘बहुत ज्यादा पर्सनल पूछ रहे हो। इतना पर्सनल मैं शेयर नहीं करती।’ इतना कहकर प्रियंका जोर-जोर से हंसने लगती हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी को नहीं मिला कोई प्रोजेक्ट?
‘बिग बॉस 16’ से निकलने के बाद जहां बाकी कंटेस्टेंट्स अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं, वहीं प्रियंका चाहर चौधरी को फिलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं मिला है। हालांकि कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि प्रियंका को शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ में एक रोल मिला है। लेकिन प्रियंका ने इन खबरों का खंडन कर दिया था। साथ ही यह कहा था कि सलमान खान ने उनसे कहा था कि वह ‘बिग बॉस 16’ खत्म होने के बाद उनसे मिलें। फिलहाल वह उनसे मिलने के इंतजार में हैं। प्रियंका ने यह भी बताया था कि जल्द ही वह और अंकित गुप्ता एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे।