प्रियंका गांधी खुद लेंगी महिला उम्मीदवारों का इंटरव्यू, एसिड अटैक और यौन शोषण का शिकार महिलाओं को प्राथमिकता

82

प्रियंका गांधी खुद लेंगी महिला उम्मीदवारों का इंटरव्यू, एसिड अटैक और यौन शोषण का शिकार महिलाओं को प्राथमिकता

कांग्रेस इसमें महिलाओं के लिए आए आवेदनों में से उन महिलाओं को प्राथमिकता देगी जो महिलाएं समाज से उपेक्षित हैं, सामाजिक सेवा में काफी समय से काम कर रही हैं या किसी ना किसी प्रकार से प्रताड़ित की जा रही हैं। इसके लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहले उस महिला से मिलकर उसका इंटरव्यू लेंगी, फिर टिकट फाइनल करेंगी।

लखनऊ. प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं, पुलिस प्रताड़ना से पीड़ित महिलाओं और यौन शोषण का शिकार हुई महिलाओं को चुनावी टिकट में प्राथमिकता देगी। दरअसल प्रियंका गांधी ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट में भागीदारी देगी। कांग्रेस इसमें महिलाओं के लिए आए आवेदनों में से उन महिलाओं को प्राथमिकता देगी जो महिलाएं समाज से उपेक्षित हैं, सामाजिक सेवा में काफी समय से काम कर रही हैं या किसी ना किसी प्रकार से प्रताड़ित की जा रही हैं। इसके लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहले उस महिला से मिलकर उसका इंटरव्यू लेंगी, फिर टिकट फाइनल करेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है। सरकार बनने पर आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रुपए प्रतिमाह का मानदेय दिया जाएगा।

प्रतिज्ञा यात्रा के बाद पदयात्रा

आपको बता दें कि कांग्रेस ने प्रतिज्ञा यात्रा के बाद पदयात्रा का एलान किया है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंंबर से शुरू होने वाली कांग्रेस की यह पदयात्रा 24 नवंबर तक चलेगी। यह पदयात्रा ‘भाजपा हटाओ-महंगाई भगाओ’ के नारे के साथ सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी और इस दौरान कुल 32,240 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पार्टी की योजना है कि हर विधानसभा में कम से कम 10 किलोमीटर की पदयात्रा निकले। योजना के मुताबिक पदयात्रा के दौरान हाट व बाजार में शाम को रोजाना एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया जाएगा।






Show More










उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News