पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष बने चंद्रसेन, 1980 से कर रहे प्रतिनिधित्व

93
पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष बने चंद्रसेन, 1980 से कर रहे प्रतिनिधित्व

पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष बने चंद्रसेन, 1980 से कर रहे प्रतिनिधित्व

21 सदस्यीय कार्यकारिणी का हुआ गठन

पेंशनर समाज का हुआ जिला स्तरीय 26वां वार्षिक सम्मेलन

80 वर्ष से अधिक उम्र के 25 पेंशनरों को किया गया सम्मानित

फोटो :

पेंशनर समाज : बिहारशरीफ एसडीओ कार्यालय परिसर में रविवार को पेंशनर समाज के 26वां वार्षिक सम्मेलन में शामिल सेवानिवृत्त कर्मी।

बिहारशरीफ, निज संवाददाता।

बिहारशरीफ एसडीओ कार्यालय परिसर में रविवार को पेंशनर समाज संघ का 26वां वार्षिक सम्मेलन हुआ। दो साल बाद इसमें लोग धूमधाम से शामिल हुए। इसमें 21 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके जिलाध्यक्ष चंद्रसेन प्रसाद सिंह बने। वे 1980 से इस पद पर लगातार संघ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सम्मेलन में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 25 पेंशनरों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

श्री चंद्रसेन ने कहा कि संघ की शक्ति आपसी सहयोग और संघर्ष पर निर्भर है। संघ जितना मजबूत होगा, समस्यों के निदान में उतनी ही आसानी होगी। संचालक कृष्णम गिरि ने कहा कि संघे शक्ति कलियुगे। उन्होंने कहा कि सातवां वेतन आयोग की अनुशंसा को पूरी तरह से लागू करने के लिए संगठन जल्द आंदोलन करेगा। सम्मेलन में उपाध्यक्ष मो. तस्लीमउद्दीन, गौतम प्रसाद, पेंशनर मित्र राकेश बिहारी शर्मा व अन्य ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान होता है। उनके अनुभवों से आज के कर्मियों व युवाओं को सीख लेनी चाहिए। बुजुर्गों या पेंशनरों को कई बार उन्हीं कार्यालयों में काम के लिए चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। सुरेश प्रसाद ने गत साल के आय व्यय का ब्योरा पेश किया। मौके रघुनंदन प्रसाद, सुनीति कुमारी, किशोरी पंडित, सरयु शरण प्रसाद व अन्य मौजूद थे।

इन पेंशनरों को किया गया सम्मानित :

विशेशर प्रसाद, डोमन हलवाई, गनौरी चौधरी, कृष्ण कुमार प्रसाद सिन्हा, भागवत सिंह, वाचस्पति उपाध्याय, कौशल्या देवी, मेधनी देवी, बाबुलाल लाल सिंह, राम प्रकाश प्रसाद, यशोदा देवी, रामसखी देवी, गुलाब चौधरी, वासो देवी, रामदेव प्रसाद, गोरखनाथ पंडित, गौरी देवी, सुशिल कुमार सिन्हा, नवल किशोर प्रसाद, ओम प्रकाश आर्य, मो. शहाबुद्दीन, आनन्दी प्रसाद, विश्वनाथ पंडित, सुरेश चन्द्र प्रसाद, च्द्रिरका सिंह।

कार्यकारिणी सदस्य:

अध्यक्ष- चंद्रसेन प्रसाद सिन्हा।

उपाध्यक्ष- नेमत खातून, किशोरी ठाकुर।

सचिव- मो. तसलीम उद्दीन।

संयुक्त सचिव- गौतम प्रसाद, अरविंद प्रसाद।

कोषाध्यक्ष- कृष्णम गिरि।

संगठन मंत्री- सुरेशचंद्र प्रसाद।

कार्यकारिणी सदस्य- यशोदा देवी, रामाकांत पासवान, रवींद्र कुमार सिन्हा, हरे कृष्णदेव प्रसाद, मो. अतिफ अहमद, कपिलदेव प्रसाद, नागेश्वर रजक, नागेश्वर चौधरी, चंद्रदेव प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, बांधव प्रसाद, गनौरी प्रसाद व सुरेश प्रसाद।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News