पूर्व DIG भुल्लर से पहले CBI की बिचौलिए से पूछताछ: 2 DSP और परिजनों से भी होंगे सवाल-जवाब, कृष्नु से जेल में मिलने वालों पर नजर – Chandigarh News h3>
बिचौलया कृष्नु सीबीआई हिरासत में।
रिश्वत लेने के मामले में चंडीगढ़ CBI द्वारा गिरफ्तार पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। दरअसल, भुल्लर का बिचौलिया कृष्नु अब 9 दिन तक CBI हिरासत में रहेगा। इस दौरान उससे CBI कई सवाल करेगी। बुधवार को भी उससे कई सवाल किए
.
कृष्नु कितने लोगों के साथ पूर्व DIG भुल्लर के लिए बिचौलिया बना, वह भुल्लर की कितनी प्रापर्टी के बारे में जानता है, कैसे उसने शिकायतकर्ता बत्ता और भुल्लर के बीच में भूमिका निभाई, इन सभी के बारे में कल सवाल जवाब किए जा सकते हैं। इससे पहले CBI की तरफ से पूर्व DIG भुल्लर के परिजनों से 23 अक्तूबर 2025 को सवाल जवाब किए गए थे।
CBI की हिरासत में कृष्नु व पूर्व डीआईजी।
अब सिलसिलेवार तरीके से जानें CBI कैसे करेगी जांच…
- 2 डीएसपी से होगी पूछताछः सूत्रों से पता चला है कि चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में आरोपी बिचौलिए कृष्नु से पंजाब के दो डीएसपी में से एक ने मुलाकात की और विष्णु से बातचीत भी की। इसके अलावा, दूसरे डीएसपी ने मिलने का प्रयास किया, लेकिन जेल प्रशासन ने उसे मिलने की अनुमति नहीं दी।
- जेल में जो भी मिला, उससे पूछताछ होगीः ब्लड रिलेशन के अलावा जिन भी लोगों ने आरोपी से जेल में मुलाकात की, उनका रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज सीबीआई ने अपने कब्जे में ले लिया है। अब जल्द ही सीबीआई इन दोनों डीएसपी को पूछताछ के लिए बुला सकती है।
- हरचरण भुल्लर ने भी मिलने की कोशिश कीः इसके अलावा, यह भी पता चला है कि जेल के अंदर पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने भी बिचौलिए से 3 से 4 बार मिलने का प्रयास किया था, लेकिन सीबीआई द्वारा पहले ही जेल प्रशासन को निर्देश दे दिए गए थे कि इन्हें जेल के अंदर आपस में मिलने न दिया जाए। इसी कारण वह दोनों जेल में नहीं मिल पाए।
- CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का आदेशः सीबीआई कोर्ट ने एच.एस. भुल्लर की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए डीआईजी, रोपड़ रेंज, डी.सी. कॉम्प्लेक्स, मोहाली के दफ्तर की 16 अक्टूबर 2025 की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट ने दिया ये आदेश
सीसीटीवी फुटेज ऑफिस, फ्लोर, कॉरिडोर और पूरे डी.सी. कॉम्प्लेक्स मोहाली की है। अदालत ने कहा कि यह फुटेज आरोपी की डिफेंस (पैरवी) के लिए जरूरी है, इसलिए इसे नियमों के तहत सुरक्षित रखा जाए।
अब सीबीआई को आदेश दिया गया है कि वह इस फुटेज को संरक्षित रखे और जरूरत पड़ने पर बाद के चरण में अदालत में पेश करे।
इन्हें लेप टाॅप में टाइप किया गया था और प्रिंट आउट लेकर इस पर परिजनों के साइन भी करवाए गए थे। यही नहीं इसकी बाकायदा वीडियो ग्राफी भी की गई थी। अब इसी प्रोसेस को अडाप्ट कर कृष्नु से भी पूछताछ की जाएगी।
नाभा में बिचौलिए कृष्नु का घर।
नाभा स्थित घर से मिली डायरी संबंधी पूछताछ भी संभव
वही CBI को उसके नाभा स्थित घर से एक डायरी मिली है। डायरी में पंजाब के करीब 20 अफसरों के नाम हैं। वहीं, कई IAS, नेता और IPS अफसरों को दी गई रकम भी लिखी हुई है। अफसरों के नाम के आगे रकम और बैंक अकाउंट नंबर तक दर्ज हैं। कृष्नु के घर से बरामद 25 लाख रुपए पुलिस अफसरों के अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा करवाने थे। करीब 10 पेज खाली डायरी के अंदर अलग-अलग बैंकों में पैसे जमा करवाने वाली पर्चियां मिली हैं।
पूर्व DIG भुल्लर के घर जांच करते हुए CBI की टीम।
गिरफ्तार के 7 दिन बाद घर पहुंची CBI
16 अक्तूबर 2025 को रिश्वत केस में गिरफ्तार DIG हरचरण सिंह भुल्लर के घर 7 दिन बाद दोबारा CBI की टीम पहुंची। चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित कोठी में दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली नंबर की गाड़ी में 11 अधिकारी पहुंचे। उन्होंने रात साढ़े 10 बजे तक जांच की। इस दौरान परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। टीम ने ग्राउंड फ्लोर से लेकर सेकेंड फ्लोर तक के सभी कमरों में मौजूद सामान की पैमाइश की, जिसमें गमले से लेकर बिजली के बल्ब तक शामिल थे। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई।
DIG की कोठी से बाहर आए नौकर ने बताया कि CBI के अधिकारियों ने भुल्लर की पत्नी और बेटी से सवाल-जवाब भी किए। जो जवाब पत्नी और बेटी दे रहे थे, उन्हें लैपटॉप में टाइप किया गया।
जेल में मिलने वालों से भी पूछताछ
रिश्वत केस में गिरफ्तार कृष्नु से बुड़ैल जेल में न्यायिक हिरासत के दौरान कौन-कौन मिलने आया, चाहे वे परिवार के सदस्य हों या अन्य लोग — सभी का रिकॉर्ड CBI ने एक अर्जी लगाकर मांगा था। साथ ही उस दौरान की CCTV फुटेज भी मांगी थी। जेल विभाग द्वारा पूरा रिकॉर्ड CBI कोर्ट में जमा करवाया गया, जिसके बाद CBI ने बुधवार को पूरा रिकॉर्ड कोर्ट से ले लिया।CBI की ओर से अब जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही CBI जेल में मिलने वालों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है।
CBI की हिरास्त में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर।
14 दिन में DIG भुल्लर पर दूसरी एफआईआर चंडीगढ़ CBI की तरफ से 16 अक्तूबर 2025 को पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर को आठ लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर FIR दर्ज की थी। इसकी चली जांच के दौरान CBI को कई संपत्तियों का पता चला है। जिसके बाद पहली FIR दर्ज होने के 14 दिन बाद 29 अक्तूबर को आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया है।
पहले के मामले में गिरफ्तारी के बाद पूर्व DIG को 17 अक्तूबर को अदालत में पेश किया गया था और इस दौरान CBI की तरफ से रिमांड की मांग नहीं की गई थी। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब पूर्व DIG भुल्लर को 31 अक्तूबर को अदालत में पेश किया जाना है औैर लाजिमी तौर पर CBI उसे पुलिस रिमांड पर जरूर लेगी।



