पूर्व BJP विधायक ज्ञानदेव अहूजा का ‘मॉब लिंचिंग’ पर विवादित बयान, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने शेयर किया वायरल वीडियो

77
पूर्व BJP विधायक ज्ञानदेव अहूजा का ‘मॉब लिंचिंग’ पर विवादित बयान, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने शेयर किया वायरल वीडियो

पूर्व BJP विधायक ज्ञानदेव अहूजा का ‘मॉब लिंचिंग’ पर विवादित बयान, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने शेयर किया वायरल वीडियो

जयपुर: अलवर जिले के गोविन्दगढ़ में हुई मॉब लिचिंग की घटना के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव अहूजा (gyandev ahuja) का विवादित बयान सामने आया है। अहूजा के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (viral video) हुआ है। मृतक चिरंजीलाल सैनी के घर अहूजा सांत्वना देने पहुंचे थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गाेविंद सिंह डोटासरा (govind singh dotasara) ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘BJP के मजहबी आतंक व कट्टरता का और क्या सबूत चाहिए? पूरे देश में भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।’ इस वीडियो में अहूजा कहते हैं कि अब तक तो पांच हमने मारे हैं, बहरोड़ सहित कुछ स्थानों के नाम भी गिनाते हैं। अहूजा आगे कहते हैं कि इस इलाके में यह पहली बार हुआ है कि उन्होंने हमारा मारा है। अहूजा आगे कहते हैं कि मैंने तो कार्यकर्ताओं को खुल्लम खुला छूट दे रखी है कि मारो … को। बरी भी करवाएंगे, जमानत भी करवाएंगे।

हम हिन्दु के लिए मरते हैं, बीजेपी जाए ऐसी तैसी कराने – ज्ञानदेव अहूजा

ज्ञानदेव अहूजा के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में वे मारने की बात करते सुने जा सकते हैं जबकि दूसरे वीडियो में वे अपनी पार्टी पर सवाल उठाते नजर आते हैं। एक वीडियो में अहूजा कह रहे हैं कि हम तो हिन्दु के लिए मरते हैं, पार्टी जाए ऐसी तैसी कराए। आगे ज्ञानदेव अहूजा कहते हैं कि उन्होंने राजेन्द्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदी से कहा था कि पार्टी की ओर से भी चार पांच लाख रुपए आर्थिक मदद देनी चाहिए। मैं तो मदद करने जा रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि अलवर में अगर हिन्दु संगठन कोई रैली निकाल रहे हैं और आन्दोलन कर रहे हैं तो उन्हें भी सूचना देनी चाहिए। सूचना मिलने पर वे जरूर शामिल होते हैं। अहूजा ने कहा कि सरकार ने केवल नौकरी की बात कही है। नौकरी भी संविदा पर देंगे। उसका क्या मतलब है। यहां गोविन्दगढ के सब लोग बैठे हैं। सबको मिलकर जबरदस्त आन्दोलन चलाना चाहिए था। आन्दोलन की कूटनीति तैयार करनी पड़ती है।

क्या पार्टी एक्शन लेगी ज्ञानदेव अहूजा के खिलाफ

अपनी राजनीति चमकाने के लिए भाजपा नेता ज्ञानदेव अहूजा विवादित बयान देते रहते हैं। इस बार तो उन्होंने मॉब लिचिंग की घटनाओं को लेकर मारने की खुली छूट देने के बयान दे दिए। साथ ही भाजपा के नेताओं पर भी सवाल खड़े कर दिए। अहूजा अलवर जिले की रामगढ विधानसभा सीच तीन बार विधायक रह चुके। पार्टी के नेताओं पर सवाल उठाने और धार्मिक उन्माद फैलाने पर क्या पार्टी उनके खिलाफ कोई एक्शन लेगी। यह तो आने वाले दिनों में ही पता चल सकेगा।
Mob Lynching : भाजपा की टीम जांच करने पहुंची अलवर, मुख्यमंत्री और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
गोविन्द सिंह डोटासरा बोले – यही भाजपा का असली चेहरा है

ज्ञानदेव अहूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिं डोटासरा का ट्वीट सामने आया है। डोटासरा ने अहूजा के वीडियो को टैग करते हुए लिखा कि बीजेपी के मजहबी आतंक और कट्टरता का और क्या सबूत चाहिए। पूरे देश में भाजपा का असली चेहरा यही है जो सामने आ गया है।

मेवों को, मुसलमानों को हिंदू बनना ही पड़ेगा- ज्ञानदेव आहूजा

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News