Advertising
Home Top stories पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार सपा में शामिल: अखिलेश यादव को...
Advertising
<

पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार सपा में शामिल: अखिलेश यादव को बताया सरल नेता, सामाजिक न्याय की लड़ाई का किया जिक्र – Lalitpur News

0
पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार सपा में शामिल:  अखिलेश यादव को बताया सरल नेता, सामाजिक न्याय की लड़ाई का किया जिक्र – Lalitpur News

पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार सपा में शामिल: अखिलेश यादव को बताया सरल नेता, सामाजिक न्याय की लड़ाई का किया जिक्र – Lalitpur News


बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता व पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। इस दौरान पूर्व मंत्री नसीमउद्दीन सिद्दीकी भी उपस्थित रहे, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं। सपा में शामिल होने के बाद ललितपुर पहुंचे पूर्व विधायक अहिरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने इस समय चल रहे सामाजिक न्याय के आंदोलन को महत्वपूर्ण बताया और सपा की विचारधारा को इसके लिए उपयुक्त बताया। फेरन लाल अहिरवार ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक सरल और सुलभ नेता बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सोच अच्छी है और वे सभी को साथ लेकर चलते हैं, यही कारण है कि वे उन्हें पसंद करते हैं और उनके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सपा उन्हें महरौनी से चुनाव लड़ने का मौका देगी, तो वे अवश्य लड़ेंगे और पार्टी के हर निर्देश का पालन करेंगे। अहिरवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी से लेकर अब तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जो अपमान हुआ है, उसके पीछे भाजपा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को केवल समाजवादी पार्टी ही मात दे सकती है। 55 वर्षीय फेरन लाल अहिरवार महरौनी क्षेत्र के ग्राम मिर्चवारा के निवासी हैं। उन्होंने हाई स्कूल तक शिक्षा प्राप्त की है।उनका राजनीतिक सफर बहुजन समाज पार्टी से शुरू हुआ था।वर्ष 2005 में वे बसपा के जिलाध्यक्ष बने और इसी वर्ष जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता। बसपा सरकार के दौरान 2007 में उन्होंने निर्यात निगम के अध्यक्ष का पद संभाला। इसके बाद,2008 में वे जिला पंचायत अध्यक्ष रहे और2012 में बसपा के टिकट पर महरौनी विधानसभा से विधायक चुने गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में वे बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन भाजपा उम्मीदवार से हार गए। इसके बाद,2021 में वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। हालांकि,2022 में सपा ने उन्हें महरौनी विधानसभा से टिकट दिया था, जिसे उन्होंने बीमारी के कारण वापस कर दिया था ।इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़कर पुनः बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था, और अब वे एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising