पुणे में ग्लैमरस नोरा फतेही के डांस से थरथराया स्टेज, मूव्स देख फैंस बोले- आग लगा दी आपने

59
पुणे में ग्लैमरस नोरा फतेही के डांस से थरथराया स्टेज, मूव्स देख फैंस बोले- आग लगा दी आपने


पुणे में ग्लैमरस नोरा फतेही के डांस से थरथराया स्टेज, मूव्स देख फैंस बोले- आग लगा दी आपने

Edited by जैसमिन | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Aug 9, 2022, 1:04 PM

मॉडल और बेले डांसर नोरा फतेही हाल में ही पुणे के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां ग्लैमरस अंदाज से नोरा फतेही ने धमाल मचा दिया। वह स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस भी देती नजर आ रही हैं।

 

पुणे में ग्लैमरस नोरा फतेही के डांस से थरथराया स्टेज, मूव्स देख फैंस बोले- आग लगा दी आपने तो

हाइलाइट्स

  • नोरा फतेही अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार से रहती हैं चर्चा में
  • पुणे में किया नोरा फतेही ने डर्टी लिटल सीक्रेट गाने पर परफॉर्म
  • नोरा फतेही की ढेर सारी ग्लैमरस वीडियो फोटोज वायरल हो रही है
मॉडल और बेले डांसर नोरा फतेही अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार के चलते चर्चा में रहती हैं। इस बार फिर उनका धमाकेदार अवतार हर किसी का ध्यान खींच रहा है। हाल में ही नोरा फतेही पुणे में एक कार्यक्रम में पहुंची। यहां नोरा को देख फैंस भी काफी एक्साटिइड हो गए। वह ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में स्टेज पर जलवा दिखाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर ढेर सारे फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं जिसमें वह माइक लिए फैंस को उत्सुक भी कर रही हैं तो उनकी शानदार एनर्जी की भी खूब चर्चा हो रही है। आइए दिखाते हैं नोरा फतेही की फोटोज और वीडियोज।

नोरा फतेही ( Nora Fatehi photos) ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो में वह बैकलेस बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। हाथ में चमचमाता हैंडबैग भी उनके स्टाइल में चार चांद लगा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने गाने के बोल लिखे। इस वीडियो पर ढेर सारे फैंस ने रिएक्ट भी किया। एक ने लिखा कि आप तो हॉलीवुड की एक्ट्रेस लगती हो तो एक ने लिखा आपने तो आग लगा दी।


इसके अलावा नोरा फतेही ( Nora Fatehi Dance Video) का एक स्टेज वीडियो भी सामने आया है जिसे उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में नोरा ‘डर्टी लिटल सीक्रेट’ गाने पर धमाल मचाती नजर आ रही हैं। इस सॉन्ग को खुद नोरा फतेही ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया। इस गाने को कंपोज जैक नाइट किया।


navbharat times -Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने बिहार पर लुटाया दिल, दोबारा पटना आने के वादे के साथ शेयर किया वीडियो
नोरा फतेही ( Nora Fatehi) की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही टीवी रियालिटी शो झलक दिखलाजा सीजन 10 को जज करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस शो में करण जौहर और माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। इससे पहले भी नोरा कई टीवी शोज को होस्ट कर चुकी हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network





Source link