पिता-पुत्र की पार्टी बन चुकी है SBSP… ओपी राजभर पर आरोप लगाकर प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह का इस्तीफा

12
पिता-पुत्र की पार्टी बन चुकी है SBSP… ओपी राजभर पर आरोप लगाकर प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह का इस्तीफा

पिता-पुत्र की पार्टी बन चुकी है SBSP… ओपी राजभर पर आरोप लगाकर प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह का इस्तीफा

अभय सिंह, लखनऊ:उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को झटका लग गया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने सुभासपा से इस्तीफा दे दिया है। शशि प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया है कि सुभासपा स्वार्थ के समुद्र में गोता लगा रही है। आज वह केवल पिता-पुत्र की पार्टी बन चुकी है और निम्न स्तर तक उतरकर मात्र अपने परिवार के लिए राजनीतिक वजूद तलाशती नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा देश सर्वाधिक युवाओं वाला देश है, इसे एक नेक विजन की आवश्यकता है, न कि समाज को दूषित करने वाले नेताओं की। इस सम्बंध में शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने मुखिया ओपी राजभर को पत्र भी लिखा है।सुभासपा से इस्तीफा देने को लेकर शशि प्रकाश सिंह ने अपना एक वीडियो बयान भी जारी बताया किया है। उन्होंने बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में काम करते हुए एक दशक से ऊपर हो गया है। लेकिन जिस उद्देश्य से हम लोग पार्टी से जुड़े थे, उस लड़ाई से पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर भटक गए हैं। चाहे वो पूर्वांचल राज्य की मांग हो या आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग हो… इस तरह के तमाम मुद्दे थे लेकिन आज ओमप्रकाश राजभर परिवारवाद और पुत्र मोह में फंस गए हैं। वह अपनी मुख्य लड़ाई से भटक चुके हैं इसलिए हमने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का काम किया है। शशि प्रकाश ने दावा किया कि पार्टी के बहुत सारे नेता हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि हम सभी लोग अगले महीने की 9 तारीख को महाराणा प्रताप की जयंती के शुभ अवसर पर बैठक करके आगे की रणनीति को लेकर एक बड़ा निर्णय लेंगे।

UP Nikay Chunav: ब्राह्मण प्रत्याशी उतारकर क्या संदेश देना चाह रहे सुभासपा प्रमुख Om Prakash Rajbhar?
वहीं शिव प्रकाश सिंह मुन्ना ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि हम कार्यकर्ताओं का दुर्भाग्य है कि ऐसी पार्टी को खड़ा करने में हमने अपना जीवन न्यौछावर करते चले आए, जो कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को कभी तरदीह ही नहीं दे सकी। पार्टी के लिये हाड़-तोड़ मेहनत करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं से अब आपका (ओपी राजभर) कोई लेना-देना नहीं रह गया है। हम जैसे युवाओं के जीवन का लक्ष्य और संकल्प पूर्वांचल का विकास, आर्थिक, सामाजिक उत्थान ही रहा है। ऐसे में अगर सुभासपा पूर्वांचल राज्य का गठन कराने में असक्षम है तो ऐसी उद्देश्यविहीन पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा देता हूं। इसके लिये खुद सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करूंगा।

Navbharat Times -UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में मायावती ने चला मुस्लिम कार्ड, शाहीन बानो को बनाया BSP का मेयर उम्मीदवार
इसके साथ ही शशि प्रकाश सिंह ने ओम प्रकाश राजभर को नसीहत देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है, इसे आपको समझना होगा। अनर्गल बयानबाजी करके केवल चर्चा में बना जा सकता है लेकिन किसी सभ्य समाज की स्थापना नहीं की जा सकती है। हमारा देश सर्वाधिक युवाओं वाला देश है। इसे एक नेक विजन की आवश्यकता है, न की समाज को दूषित करने वाले नेताओं की। उन्होंने कहा कि हर हिन्दुस्तानी को महाराणा प्रताप जैसा बनना चाहिए, मातृभूमि की सेवा के लिए तन-मन-धन से तैयार रहना चाहिए।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News