पहले ही दिन लाडली बहना योजना में आई अड़चन | Ladli Bahna Yojana got hit on the very first day | Patrika News

39
पहले ही दिन लाडली बहना योजना में आई अड़चन | Ladli Bahna Yojana got hit on the very first day | Patrika News

पहले ही दिन लाडली बहना योजना में आई अड़चन | Ladli Bahna Yojana got hit on the very first day | Patrika News


इंदौरPublished: Mar 25, 2023 10:04:45 pm

– आधे दिन रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुए, परेशान होती रही महिलाएं

लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर महिलाओं के आवेदन लेकर उनकी जानकारी नोट करते महापौर पुष्यमित्र भार्गव

लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर महिलाओं के आवेदन लेकर उनकी जानकारी नोट करते महापौर पुष्यमित्र भार्गव

इंदौर. राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन जमा कराने का काम शनिवार से शुरू हुआ। इंदौर शहरी क्षेत्र में योजना के लिए आवेदन जमा कराने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ इन शिविरों में पहुंची। लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। सुबह से ही महिलाएं आवेदन लेकर पहुंची थी, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते रजिस्ट्रेशन वाला पोर्टल ही नहीं चल पा रहा था, जिसके कारण दोपहर 3 बजे तक रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पाए। इसके चलते अधिकांश महिलाओं को निराश होकर लौटना पड़ा।
लाड़ली बहना योजना के लिए शहरी क्षेेत्र में नगर निगम ने आवेदन जमा कराने के लिए 170 स्थानों पर शिविर लगाए गए थे। निगम ने इन शिविरों में 10 से ज्यादा कर्मचारियों का स्टॉफ भी लगाया है। सुबह से ही इन शिविरों में भीड़ उमड रही थी। लेकिन पोर्टल नहीं चलने के कारण महिलाओं को परेशानी हो रही थी। वहीं रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाने की समस्या सामने आने के बाद निगम के अफसरों ने भोपाल में इस योजना से जुड़े अधिकारियों से चर्चा की तो उन्हें पोर्टल में तकनीकी दिक्कत होने की बात कही गई। साथ ही सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू करवाने की बात कही। जिसके बाद सभी शिविरों को जानकारी दी गई कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सोमवार से की जाएगी। वहीं इस दौरान जो महिलाएं आवेदन लेकर आई थी, वे काफी निराश नजर आई। हालांकि कुछ जगह पर महिलाएं निराश भी हुई। ऐसे में महिलाओं ने विवाद भी शुरू कर दिए, जिसके बाद निगम के कर्मचारियों ने उनके आवेदन और मोबाइल नंबर लेकर रख लिए। अब इन्हें सोमवार को बुलाकर उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। हालांकि 3 बजे से साइट खुल गई थी, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन शुरू हुए लेकिन तब तक अधिकांश महिलाएं निराश होकर लौट चुकी थी। जिसके चलते पहले दिन महज 300 ही रजिस्ट्रेशन हो पाए। इस योजना के तहत 30 अप्रैल तक आवेदन लेने के बाद एक मई को पात्र महिलाओं की अंतिम सूची जारी की जाएगी। वहीं 15 मई तक उन पर आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका 30 मई तक निराकरण किया जाएगा। और अंतिम सूची 31 मई को जारी की जाएगी। इस योजना के तहत एक हजार रुपये 10 जून को महिलाओं के खातों में 1 हजार रुपए की किश्त पहुंचेगी।
महापौर भी पहुंचे शिविरों का मुआयना करने
निगम के अफसरों के साथ ही सभी विधायकों को भी उनके क्षेत्र में लगने वाले शिविरों की व्यवस्था देखने के लिए महापौर ने कहा था। वहीं शिविरों की व्यवस्था देखने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी पहुंचे। वार्ड 57 में लगे शिविर में पहुंचकर उन्होंने यहां की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए आने वाली महिलाओं से भी चर्चा की। जब महिलाओं ने उन्हें रजिस्ट्रेशन नहीं होने की जानकारी दी तो उन्होंने तुरंत अफसरों से इसको लेकर बात की, उन्हें बताया गया कि तकनीकी परेशानी है तो महापौर ने इसके बाद जहां महिलाओं के आवेदन लेने के लिए कहा। वहीं उन्होंने महिलाओं के ई-केवायसी करने के लिए कहा, जिसके बाद जिन आवेदकों के ई-केवायसी नहीं हुए थे, उनके ई-केवायसी इन शिविरों में होते रहे।
महिलाओं को शरबत पिलवाते रहे एमआइसी सदस्य
वार्ड 5 में सुबह से ही फार्म जमा कराने के लिए महिलाओं की शिविरों पर लाइन लगना शुरू हो गई थी। लेकिन फार्म नहीं भराने से परेशान हो रही महिलाओं को एमआईसी सदस्य और क्षेत्रीय पार्षद निरंजन सिंह चौहान समझाइश देते रहे। वहीं उन्होंने महिलाओं के बैठने के लिए व्यवस्था की, साथ ही उनके लिए शरबत की व्यवस्था की।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News