पहले निशाने में लगे सिंधिया के कुछ तीर फिर उड़ा दी गिल्ली, जानें क्या है ‘महाराज’ के बदले अंदाज का कारण

12
पहले निशाने में लगे सिंधिया के कुछ तीर फिर उड़ा दी गिल्ली, जानें क्या है ‘महाराज’ के बदले अंदाज का कारण

पहले निशाने में लगे सिंधिया के कुछ तीर फिर उड़ा दी गिल्ली, जानें क्या है ‘महाराज’ के बदले अंदाज का कारण


Pawan Tiwari | Navbharat Times | Updated: 14 Jan 2023, 9:17 pm

Jyotiraditya Scindia: ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों बदले हुए नजर आ रहे हैं। सिंधिया ने जबलपुर में आयोजित संसद खेल महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान सिंधिया पारंपरिक खेल खेलते हुए नजर आए। ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश में महाराज कहकर संबोधित किया जाता है।

 

पहले निशाने में लगे सिंधिया के कुछ तीर फिर उड़ा दी गिल्ली, जानें क्या है ‘महाराज’ के बदले अंदाज का कारण
भोपाल: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों बदले हुए अंदाज में नजर आ रहे हैं। अक्सर कुर्ते-पैजामे में दिखने वाले सिंधिया इन दिनों शर्ट-पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं, खेल के मैदान में खेल खेलते भी नजर आते हैं। दरअसल, शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जबलपुर पहुंचे थे। यहां सांसद खेल महोत्सव में उन्होंने हिस्सा लिया। अक्सर आपने सिंधिया को क्रिकेट खेलते देखा होगा लेकिन पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया पारंपरिक खेल खेलते नजर आए। जबलपुर में उन्होंने गिल्ली-डंडा खेला तो तीर-कमान भी चलाए। सिंधिया के इस रूप की अब चर्चा हो रही है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश में महाराज कहकर संबोधित किया जाता है। हालांकि सिंधिया ने यहां राजनीतिक टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में राजनीत की बातें नहीं होनी चाहिए।

रानीताल स्टेडियम में हो रहा है खेल

96993114 -

मध्यप्रदेश में इन दिनों सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 12 जनवरी से 23 जनवरी तक जबलपुर के रानीताल स्टेडियम में खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे। इस दौरान जबलपुर के सांसद राकेश सिंह समेत पार्टी के कई सीनियर लीडिर भी मौजूद थे।

सिंधिया ने पारंपरिक खेलों का उठाया आनंद

96993124 -

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद खेल महोत्सव के दौरान पारंपरिक खेलों का लुत्फ उठाया। सिंधिया ने इस दौरान गिल्ली-डंडा, कंचा, तीरंदाजी और लट्टू जैसे पारंपरिक खेल भी खेले। सिंधिया ने तीरंदाजी भी की। जिसमें सिंधिया के कई तीरे निशाने पर लगे तो कई तीर निशाने में नहीं लगे।

सिंधिया ने दौड़ लगाई

96993130 -

खेल महोत्सव में ज्योतिरादित्य सिंधिया तीरंदाजी में भी हाथ आजमाए। रानीताल खेल परिसर में आयोजित खेल महोत्सव में सिंधिया ने पहले बच्चों के साथ दौड़ लगाई फिर तीरंदाजी एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ चर्चा भी की।

अक्सर क्रिकेट खेलते हैं सिंधिया

96993134 -

ज्योतिरादित्य सिंधिया को जब भी मौका मिलता है वो क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। सिंधिया खुद को खेल प्रेमी भी बताते हैं। इन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कपड़ों की भी चर्चा होती है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कई बार अलग अंदाज में नजर आए हैं। हाल ही में ग्वालियर व्यापार मेले में सिंधिया चाट के ठेले पर गराडू तलते नजर आए थे।

सिंधिया ने राजनीतिक टिप्पणी से किया इंकार

96993140 -

ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब कमलनाथ के बारे में सवाल किया गया तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजनीतिक टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिस तरह से मंदिर में राजनीति की बात नहीं होती है ठीक उसी तरह से खेल के मैदान में केवल खेल की ही बात होनी चाहिए।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News