पहले चापड़ और मिर्च पाउडर की पूजा की, फिर किया जानलेवा हमला, आखिर ऐसी क्या दुश्मनी थी पूर्व ससुरालवालों से?

13
पहले चापड़ और मिर्च पाउडर की पूजा की, फिर किया जानलेवा हमला, आखिर ऐसी क्या दुश्मनी थी पूर्व ससुरालवालों से?

पहले चापड़ और मिर्च पाउडर की पूजा की, फिर किया जानलेवा हमला, आखिर ऐसी क्या दुश्मनी थी पूर्व ससुरालवालों से?

विशेष संवाददाता, नई दिल्लीः 12 साल पहले शादी हुई, फिर तलाक, उसके बाद दूसरी शादी कर ली, लेकिन एक्स वाइफ और ससुरालियों से ऐसी नाराज़गी थी कि उत्तराखंड से दिल्ली आकर उसने बदला लेने के लिए खौफनाक कदम उठा लिया। पूर्व ससुराल पहुंचकर घर में मौजूद पूर्व साले नीरज, उसकी पत्नी और सास पर चापड़ (मांस काटने वाले चाकू) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में नीरज (40) की मौत हो गई थी, जबकि नीरज की मां सुनीता (60) और पत्नी विमल (38) इलाज के बाद अब ठीक हैं।

गेट खुलते ही आंखों में मिर्च झोंकी

बता दें वारदात ईस्ट दिल्ली के कल्याणपुरी में शनिवार सुबह हुई। कल्याणपुरी के कल्याणवास में नीरज अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में मां सुनीता, पत्नी विमल, बेटा व अन्य लोग हैं। शनिवार सुबह सभी घर पर थे। सुबह 6:45 पर किसी ने घर का दरवाजे खटखटाया। नीरज की मां ने गेट खोलने पहुंची तो पूर्व दामाद महेंद्र सामने खड़ा था। गेट खुलते ही महेंद्र ने उनकी आंखों में मिर्च झोंक दी और चापड़ से हमला किया। शोर सुनकर नीरज दरवाजे पर पहुंचे तो आरोपी ने उनकी आंखों में भी मिर्च डाल दी और गर्दन व पेट पर पूरी ताकत से वार किया। बाद में नीरज की पत्नी और बेटा पर भी मिर्च डालकर डंडे से हमला किया। वारदात के बाद आरोपी महेंद्र चापड़ को घर के पास दीवार पर रखकर मौके से फरार हो गया। घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।

पति और सास के टुकड़े-टुकड़े करने वाली हैवान महिला की कहानी!

चापड़ और मिर्च पाउडर की पूजा की

पुलिस अफसरों ने बताया कि महेंद्र 10 मार्च को कल्याणपुरी आया था, जहां से चापड़ और मिर्च पाउडर खरीदा। इसके बाद बवाना ले जाकर इनकी पूजा की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उत्तराखंड में बलि देने से पहले हथियार की पूजा करने की परंपरा है, जिसे उसने भी वारदात से पहले निभाया था। इसके बाद 11 मार्च की सुबह करीब 6:30 बजे कल्याणवास में अपनी पूर्व पत्नी के घर पहुंचा। आंखों में मिर्च झोंककर नीरज, उनकी पत्नी विमल और मां सुनीता पर हमला कर दिया।

आंखों में मिर्च झोंक धारदार हथियार किया ससुराल वालों पर हमला, दो साल पहले हो गया था तलाक

आखिर ऐसी क्या दुश्मनी?

पुलिस टीम ने सोमवार को बवाना के डीटीयू के पास एक कैफे से महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। मृतक नीरज की बहन वंदना की शादी 12 साल पहले महेंद्र से हुई थी। दो साल पहले वंदना ने तलाक ले लिया, इसके बाद दूसरी शादी कर ली है। वह कल्याणपुरी इलाके में ही अपने दूसरे पति के साथ रहती हैं। महेंद्र और वंदना का एक सात साल का बेटा भी है। उत्तराखंड निवासी आरोपी महेंद्र ने पुलिस को बताया कि वो अपनी तलाकशुदा पत्नी को अपनों के खोने का अहसास कराना चाहता था। कल्याणपुरी थाने में पुलिस ने हत्या और कातिलाना हमले का केस दर्ज किया है।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News