पर्यटन स्थलों पर बढऩे लगे पर्यटक | touring | Patrika News

134
पर्यटन स्थलों पर बढऩे लगे पर्यटक | touring | Patrika News

पर्यटन स्थलों पर बढऩे लगे पर्यटक | touring | Patrika News

शहर के आसपास पातालपानी, मांडव, हनुवंतिया, चोरल, गांधीसागर, उज्जैन, सैलानी टापू आदि जगहों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। कोरोना के 2 साल बाद पर्यटन स्थलों पर फिर रौनक लौट आई हैं।

इंदौर

Published: July 14, 2022 07:54:15 pm

इंदौर. कोरोना के 2 साल बाद पर्यटन स्थलों पर फिर रौनक लौट आई हैं। शहर के आसपास शनिवार-रविवार को पर्यटक स्थलों पर लगभग सभी शासकीय और निजी होटलों में बुङ्क्षकग फुल हो रही हैं। होटलों के लिए लोगों को एडवांस बुङ्क्षकग कर इंतजार करना पड़ रहा हैं। शहर के आसपास पातालपानी, मांडव, हनुवंतिया, चोरल, गांधीसागर, उज्जैन, सैलानी टापू आदि जगहों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। शहर के साथ ही बाहरी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। दो साल से इन स्थानों पर विदेशी पर्यटक भी नहीं आ रहे थे, लेकिन इस बार यह भी नजर आने लगे हैं। इन स्थानों की हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने के कारण इन स्थानों पर कारोबार में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। शहर के टूर-ट्रेवल्स संचालकों के पास भी स्थलों पर जाने के लिए बुङ्क्षकग आ रही हैं।
अगस्त के लिए हो रही बुङ्क्षकग: अगस्त माह में छुट्टियां अधिक होने व सावन का माह होने के कारण विभाग के पास अभी से ठहरने के लिए पर्यटकों की बुङ्क्षकग आ रही हैं। सभी पर्यटकों के लिए एडवांस बुङ्क्षकग हो रही हैं। इन दिनों में सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या भी अधिक रहेगी।
हनुवंतिया में कम पड़ रही सुविधाएं
हनुवंतिया में विभाग ने 10 काटेज बनाए है, लेकिन यह भी अब कम पडऩे लगे हैं। इनकी बुङ्क्षकग के लिए पर्यटकों को इंतजार करना पड़ रहा हैं। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। यहां कई तरह की एक्टिविटी भी पर्यटकों के लिए शुरु कर दी हैं।
मांडव में उमड़ रहा पर्यटकों का सैलाब
मांडव में भी पर्यटक उमड़ रहे हैं। यहां के किले विश्व प्रसिध्द है, साथ ही हरियाली भी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं। जिसे निहारने के लिए यहां रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। यहां विभाग ने हाल ही में 16 नए कमरों का निर्माण किया हैं।
पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई हैं। शनिवार के दिन सबसे ज्यादा बुङ्क्षकग आ रही हैं। साथ ही सबसे ज्यादा एडवांस बुङ्क्षकग हमारे पास अगस्त माह के लिए आ रही हैं। -एनके स्वर्णकार, क्षेत्रीय मैनेजर

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News