पत्नी के जेवर तक गिरवी रख दिए… बिल्डर से प्लॉट पर कब्जा लेने के छटपटा रहा है Army Jawan

16
पत्नी के जेवर तक गिरवी रख दिए… बिल्डर से प्लॉट पर कब्जा लेने के छटपटा रहा है Army Jawan

पत्नी के जेवर तक गिरवी रख दिए… बिल्डर से प्लॉट पर कब्जा लेने के छटपटा रहा है Army Jawan


ग्वालियर: सिक्किम बॉर्डर पर तैनात सेना में नायाब सूबेदार (Gwalior Army Jawan News) अपने हक के लिए दर-दर भटक रहा है। उनके प्लॉट पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इसे हटवाने के लिए हर दफ्तर के चक्कर काट लिए। इसके बावजूद नायब सूबेदार को न्याय नहीं मिला है। नायब सूबेदार ने अपना यह दर्द ग्वालियर कलेक्टर की जनसुनवाई में बयां किया है। इसके बाद प्रभारी कलेक्टर ने मामले में तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में सेना का जवान अधिकारियों के सामने मिन्नत कर रहा था।

दरअसल, भारतीय सेना में पदस्थ नायब सूबेदार विजय सिंह आज इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों के साथ कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। यह ऑर्गेनाइजेशन सैनिकों के हक की लड़ाई लड़ता है। ऐसे में विजय सिंह के साथ यह सभी पहुंचे और उनकी समस्या को बताया। विजय सिंह ने अपने प्लॉट पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है। जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने दो प्लॉट भारत मंडेलिया नाम के किसान से खरीदे थे।

जवान ने कहा कि प्लॉट की खरीद एक बीजेपी नेता के रिश्तेदार रवि प्रकाश कुशवाहा के माध्यम से हुई थी। प्लॉट पर जब कब्जा लेने की बारी आई तो वहां पर डॉ विशाल यादव नाम के बिल्डर ने उन दो प्लॉटों पर कब्जा कर लिया। जवान ने जब प्लॉट पर कब्जा लेना चाहा तो डॉ विशाल यादव ने दबंगई दिखाते हुए प्लॉट पर कब्जा देने से इनकार कर दिया। डॉ विशाल यादव सैनिक से प्लॉट पर कब्जा देने के बहाने उल्टा लाखों रुपए की मांग कर रहा है।

यही वजह है कि सैनिक के साथ हुई इस धोखाधड़ी को लेकर सेना के अन्य जवानों में भी नाराजगी है। उन्होंने इस घटना को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। चाइना सिक्किम बॉर्डर पर पदस्थ सेना के नायब सूबेदार विजय सिंह ने दो साल पहले मुरार इलाके के खुरेरी क्षेत्र में बेहटा गांव में किसान से यह प्लॉट खरीदे थे। फिलहाल इस मामले में सैनिक की शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। सैनिक को उसके प्लॉट का कब्जा जलाया जाएगा।

विजय सिंह का कहना है कि थोड़े बहुत रुपए जोड़कर यह प्लॉट खरीदे थे। दबंगों के कब्जा होने के कारण वह और उसका परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है। यही वजह है कि उन्हें जनसुनवाई में आकर ऑर्गनाइजेशन का सहारा लेना पड़ा। उनका यह भी कहना है कि वह घर परिवार से दूर देशवासियों की रक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात हैं। इस तरह से उनके प्लॉट पर कब्जा दबंगों ने किया है। ऐसे नए वह काफी परेशान हैं और उन्हें न्याय चाहिए।

इसे भी पढ़ें

‘मेरी पत्नी को लेकर भाग गया है पूर्व सरपंच’… कलेक्टर की जनसुनवाई में बच्चों के साथ पहुंचा पति

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News