पठान का नया रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 10वें दिन ‘दंगल’ को पछाड़ा, अब ‘बाहुबली 2’ की बारी
हालांकि, हिंदी में वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अभी ‘बाहुबली – द कन्क्लूजन’ नंबर-1 की पोजिशन पर है। इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ हिंदी वर्जन से 800 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। लेकिन यह एक डब वर्जन फिल्म थी। जबकि ‘पठान’ मूल रूप से एक हिंदी फिल्म है। जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, अनुमान यही है कि ‘पठान’ अपने दूसरे हफ्ते में ‘बाहुबली 2’ के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी।
हिंदी में वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में-
1. पठान – 729 करोड़ रुपये
2. दंगल – 702 करोड़ रुपये
3. पीके – 616 करोड़ रुपये
4. बजरंगी भाईजान – 604 करोड़ रुपये
5. संजू – 578 करोड़ रुपये
6. सुल्तान – 577 करोड़ रुपये
7. टाइगर जिंदा है – 565 करोड़ रुपये
8. पद्मावत – 546 करोड़ रुपये
9. धूम 3 – 524 करोड़ रुपये
10. वॉर – 442 करोड़ रुपये
शुक्रवार को वर्ल्डवाइड कमाए 33 करोड़, टोटल- 276 करोड़ रुपये
‘पठान’ ने शुक्रवार को वर्ल्डवाइड 33 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इससे पहले गुरुवार को 29 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हुआ था। साफ झलक रहा है कि फिल्म की कमाई की रफ्तार वीकेंड आते ही एक बार फिर बढ़ने लगी है। ऐसे में संभावनाएं जाहिर की जा रही हैं कि ‘पठान’ अपने दूसरे वीकेंड में एक बार फिर बंपर कमाई करने वाली है। शाहरुख खान का क्रेज देश के साथ ही विदेशों में भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही कारण है कि 10 दिनों में इस फिल्म ने विदेशों में भी 276 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
Pathaan 10 Days Worldwide Collection
10 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन- 729 करोड़ रुपये
10 दिनों में देश में ग्रॉस कलेक्शन- 453 करोड़ रुपये
10 दिनों में विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन- 276 करोड़ रुपये
10 दिनों में हिंदी में नेट कलेक्शन- 361.55 करोड़ रुपये
10 दिनों में डब वर्जन से कमाई- 16.60 करोड़ रुपये
10 दिनों में देश में नेट कलेक्शन- 378.15 करोड़ रुपये
‘पठान’ ने सेट किया है नया बेंचमार्क
शाहरुख खान के साथ ही ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। जबकि इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। ‘पठान’ के कारण सिनेमाघरों में किसी उत्सव की तरह जश्न का माहौल है। भारतीय सिनेमाघरों के साथ ही अमेरिका/कनाडा, न्यूजीलैंड, यूके और खाड़ी देशों में भी दर्शकों का क्रेज देखते ही बन रहा है। फिल्म के दूसरे वीकेंड की एडवांस बुकिंग भी विदेशों में बहुत तगड़ी हुई है। इसमें कोई हैरानी नहीं है कि ‘पठान’ वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के आंकड़े पार करने वाली शाहरुख खान की पहली फिल्म है। इस फिल्म ने यकीनन बॉलीवुड के लिए नया बेंचमार्क सेट किया है।
Top 10 Highest Grossing Indian Films Worldwide
रैंकिंग | फिल्म का नाम | वर्ल्डवाइड कलेक्शन |
1 | दंगल | 2023.81 करोड़ रुपये |
2 | बाहुबली 2 | 1810.59 करोड़ रुपये (सभी भाषाओं में) |
3 | केजीएफ 2 | 1235.20 करोड़ रुपये (सभी भाषाओं में) |
4 | आरआरआर | 1169 करोड़ रुपये |
5 | बजरंगी भाईजान | 910.59 करोड़ रुपये |
6 | सीक्रेट सुपरस्टार | 858.42 करोड़ रुपये |
7 | पीके | 750.59 करोड़ रुपये |
8 | पठान | 729.00 करोड़ रुपये* |
9 | 2.0 | 699.89 करोड़ रुपये (सभी भाषाओं में) |
10 | सुल्तान | 615.70 करोड़ रुपये |
क्या ‘दंगल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘पठान’?
‘पठान’ ने शुक्रवार को देश में भी हिंदी वर्जन से 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह देश में फिल्म का नेट कलेक्शन हिंदी में 10 दिनों में 361.55 करोड़ रुपये का बिजनस हो गया है। जबकि तमिल और तेलुगू मिलाकर देश में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 378.15 करोड़ रुपये हो गया है। ‘पठान’ की कमाई की यह रफ्तार हिंदी वर्जन में यश की ‘KGF 2’ से भी करीब 20 परसेंट अधिक है। ऐसे में इतना तो तय है कि यह फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में KGF 2 से आगे या फिर उसके आसपास जरूर पहुंचेगी। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘पठान’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी!