नीतीश से ज्यादा अमीर हैं उनके मंत्री, आधे किलो सोने की मालकिन हैं रेणु देवी तो एक करोड़ के कर्जदार हैं शाहनवाज, जानें किसके पास कितनी संपत्ति
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य सरकार में शामिल सभी मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा जारी किया। यह ब्योरा वर्ष 2021 का है। विभाग की वेबसाइट पर जारी ब्योरे के अनुसार मुख्यमंत्री से अधिक अमीर उनके कई मंत्री हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास मात्र 16 लाख 51 हजार की चल संपत्ति है। वहीं, एक लाख 45 हजार की चार गायें और उनके नौ बाछा-बाछी हैं।
मंत्री मुकेश सहनी के पास एक करोड़ 31 लाख की चल और आठ करोड़ 34 लाख की अचल संपत्ति है। वहीं, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के विभिन्न बैंकों में एक करोड़ 27 लाख से अधिक रुपए जमा है। परिवहन मंत्री शीला कुमारी 30 एकड़ जमीन की मालकिन हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद गाड़ियों के शौकीन हैं तो मंत्री मंगल पांडेय के बैंक खाता में 1.40 करोड़ जमा है।
मुख्यमंत्री के पास 16 लाख की चल संपत्ति
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 16 लाख 51 हजार की चल और 58 लाख 85 हजार की अचल संपत्ति है। चल संपत्ति में नकद 29 हजार, बैंक में 42 हजार और 94 हजार 600 की ज्वेलरी भी है। चार गाय और उनके नौ बाछा-बाछी हैं, जिनकी कीमत एक लाख 45 हजार है। 11 लाख 32 हजार की कार है।
वहीं सीएम की अचल संपत्ति में दिल्ली के द्वारका में फ्लैट है, जिसकी कीमत खरीदते समय 13.78 लाख थी, जिसकी बाजार कीमत अभी बढ़कर 58 लाख 85 हजार हो गई है। उनके पुत्र निशांत के पास एक करोड़ 63 लाख की चल और एक करोड़ 98 लाख की अचल संपत्ति है। इनमें 99 लाख की फिक्स्ड डिपोजिट है। 28 लाख पीपीएफ में जमा है। निशांत की माता से भी संपत्ति उन्हें मिली है, जो सरकारी स्कूल शिक्षिका थीं।
गाड़ियों के शौकीन हैं तारकिशोर प्रसाद
उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से ज्यादा नकदी उनकी पत्नी के पास है। प्रसाद द्वारा किए गए चल-अचल संपत्ति की घोषणा के अनुसार उनके पास नकद 10 हजार रुपये है तो पत्नी के पास 15 हजार रुपये है। हालांकि, प्रसाद ने अपने विभिन्न बैंक खातों में 32 लाख रुपये जमाकर रखा है।
प्रसाद के पास 50 ग्राम सोना है तो उनकी पत्नी के पास 400 ग्राम सोने के आभूषण है। तारकिशोर प्रसाद गाड़ियों के शौकीन है। उनके पास बोलेरो, टाटा इंडिगो, स्कार्पियो एवं इनोवा गाड़ी है। उन्होंने कटिहार में अपने नाम पर करीब 27 लाख रुपये की अचल संपत्ति की भी जानकारी दी है।
ऊर्जा मंत्री के बैंक खाते में सवा करोड़
ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास नकदी 50 हजार तो उनकी पत्नी के पास 30 हजार नकदी है। विभिन्न बैंकों में एक करोड़ 27 लाख से अधिक पैसा जमा है। बॉंड, शेयर या अन्य तरह के वित्तीय संस्थानों में निवेश नहीं है। खुद के पास 15 ग्राम सोना तो पत्नी के पास 100 ग्राम सोना और 900 ग्राम चांदी है। सुपौल के मुरली में 30 लाख के खेती योग्य जमीन है। गैर कृषि योग्य भूमि नहीं है। सुपौल व मुरली में 58 लाख का व्यवसायिक मकान है।
शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के पास एक लाख की मारूति
शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के पास 32 लाख 67 हजार की चल संपत्ति और 67 लाख की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 35 लाख 19 हजार की चल और 73 लाख की अचल संपत्ति है। मंत्री के पास मारुति अल्टो 800 है, जिसकी कीमत एक लाख है। पत्नी के पास दस लाख 50 हजार के गहने हैं।
मंगल पांडेय के बैंक के बचत खाता में 1.40 करोड़ जमा
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बैंक के बचत खाता में 1.40 करोड़ रुपये जमा है, जबकि उनकी पत्नी के बैंक खाते में 45 लाख 80 हजार रुपये जमा है। इसके अतिरिक्त श्री पांडेय के पास नकदी 39 हजार रुपये तो उनकी पत्नी के पास 43, 500 रुपये है। उनके पास 215 ग्राम सोने के आभूषण तो उनकी पत्नी के पास 610 ग्राम सोने के आभूषण है। इन दोनों के पास मौजूद सोने की कीमत करीब 23 लाख रुपये है।
पांडेय के पास एक टाटा सफारी गाड़ी है और एक राइफल भी है। मंत्री के पास कुल 1 करोड़ 54 लाख 59 हजार 399 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास कुल 81 लाख 25 हजार 525 रुपये की संपत्ति है। इसके अतिरिक्त 90 लाख का एक फ्लैट भी उन्होंने अपनी पत्नी के नाम दिल्ली के द्वारिका में खरीद रखा है।
संजय झा स्विफ्ट के मालिक
जल संसाधन मंत्री संजय झा से अधिक संपत्ति की मालकिन उनकी पत्नी हैं। संजय झा के पास चल संपत्ति के रूप में 98 लाख 95 हजार 635 रुपये की संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम पर सात करोड़ 36 लाख 61 हजार 839 रुपये की संपत्ति है। इनमें उन दोनों के नाम विभिन्न बैंकों में जमा रकम, एलाआईसी, सोने चांदी व वाहन की खरीद में शामिल रकम शामिल है।
संजय झा के पास 180 ग्राम सोना तो उनकी पत्नी के पास 450 ग्राम सोना है। झा मारूति स्विफ्ट के मालिक हैं, जबकि उन्होंने दिल्ली में अचल संपत्ति में भी निवेश कर रखा है। श्री झा के पास 12 हजार रुपये नकद तो उनकी पत्नी के पास 24 हजार रुपये नकद रकम है। मंत्री संजय झा ने अपने परिवार के संयुक्त संपत्ति में हिस्सेदारी की भी घोषणा की है।
मुकेश सहनी के पास एक करोड़ 31 लाख की चल संपत्ति
पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी के पास एक करोड़ 31 लाख की चल संपत्ति और आठ करोड़ 34 लाख की अचल संपत्ति है। साथ ही इन पर एक करोड़ दस लाख का बैंक लोन भी है। मुंबई में इनका कॉमर्शियल भवन है, जिसकी अभी बाजार कीमत छह करोड़ 22 लाख है। मुंबई में एक प्लैट भी है। मंत्री की पत्नी के पास 51 लाख की चल और एक करोड़ 37 लाख की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 14.50 लाख के गहने हैं।
रायफल-पिस्टल के शौकीन हैं जयंत राज
ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज रायफल व पिस्टल के शौकीन हैं। इनके पास एक रायफल तो एक पिस्टल है। मंत्री एक लाख से अधिक नकदी रखे हुए हैं। विभिन्न बैंकों में 18 लाख से अधिक जमा है। एक मोटरसाइकिल व एक पुरानी स्कॉर्पियो है। खेती व गैर कृषि भूमि पैतृक संपत्ति है। मंत्री पर नौ लाख से अधिक का कर्ज है।
30 एकड़ जमीन की मालकिन हैं शीला
परिवहन मंत्री शीला कुमारी के पास नकदी 45 हजार है। बैंकों में तीन लाख 43 हजार से अधिक जमा है। दूसरे बचत खातों में साढ़े चार लाख जमा है। मंत्री के पास 16 लाख का गहना है। पति-पत्नी को मिलाकर मंत्री के पास 30 एकड़ खेती योग्य जमीन है जिसकी कीमत पौने तीन करोड़ है। जबकि गैर कृषि योग्य जमीन की कीमत लगभग दो करोड़ की है। एक करोड़ से अधिक कीमत का व्यवसायिक मकान है।
नकदी रखने के शौकीन हैं जिवेश
श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार नकदी रखने के शौकीन है। हाथ में एक लाख से अधिक नकदी है। पति-पत्नी को मिलाकर 20 लाख से अधिक बैंकों में जमा है। म्यूचअल फंड, बांड, शेयर आदि में पति-पत्नी को मिलाकर 50 लाख का निवेश है। खुद 290 ग्राम सोना है जिसकी कीमत साढ़े सात लाख से अधिक है। जबकि पत्नी के पास 18 लाख से अधिक के सोने-चांदी हैं। चल संपत्ति में मंत्री के पास 32 लाख से अधिक तो पत्नी के पास 86 लाख से अधिक है। वहीं अचल संपत्ति लगभग ढाई करोड़ की है। पत्नी को मिलाकर मंत्री पर 72 लाख से अधिक की देनदारी है।
मंत्री से अधिक धनी पत्नी
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से अधिक धनी उनकी पत्नी हैं। मंत्री के पास 24 हजार नकदी तो पत्नी के पास 40 हजार नकदी है। कुल चल संपत्ति में मंत्री के पास 63 लाख तो पत्नी के नाम पर 30 लाख से अधिक की संपत्ति है। एक स्कॉर्पियो व एक इनोवा है। खेती या गैर कृषि योग्य जमीन नहीं है। पत्नी के नाम पर श्रीकृष्णानगर का मकान है। किसी तरह का कोई कर्ज बकाया नहीं है।
रेणु देवी के पास है आधा किलो सोना, दो किलो चांदी
उप मुख्यमंत्री रेणु देवी गहनों की खूब शौकीन हैं। उनके पास 510 ग्राम सोने के गहने हैं। जिसकी कुल कीमत 23 लाख 82 हजार 510 रुपए है। उनके पास एक किलो 950 ग्राम चांदी के आभूषण भी हैं। इसका बाजार मूल्य एक लाख 19 हजार रुपए के बराबर है। असलहे भी रेणु देवी की पसंद हैं। उनके पास एक पिस्टल और एक रायफल भी है। कारतूसों के साथ रेणु ने पिस्टल का मूल्य एक लाख पांच हजार रुपए और राइफल का 52 हजार 756 रुपए बताया है। उन्होंने 72 लाख रुपए की चल संपत्ति दिखाई है।
एक करोड़ के कर्जदार हैं शाहनवाज
उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन पर एक करोड़ से अधिक का कर्ज है। ये कर्ज उन्होंने ग्रेटर नोएडा में केनरा बैंक और एक फाइनेंस कंपनी से लिए हैं। उनके पास नोएडा में डेढ़ करोड़ा का एक फ्लैट और गाजियाबाद में दो करोड़ का दूसरा फ्लैट है। सुपौल में 20 लाख रुपए की विरासती संपत्ति है। वे 23 लाख की अचल संपत्ति के भी हकदार हैं।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News