‘नीतीश जी! बाप-दादा की संपत्ति हड़पने नहीं देंगे’, Upendra Kushwaha बोले- अपना हिस्सा छोड़कर ऐसे कैसे चले जाएं

20
‘नीतीश जी! बाप-दादा की संपत्ति हड़पने नहीं देंगे’, Upendra Kushwaha बोले- अपना हिस्सा छोड़कर ऐसे कैसे चले जाएं

‘नीतीश जी! बाप-दादा की संपत्ति हड़पने नहीं देंगे’, Upendra Kushwaha बोले- अपना हिस्सा छोड़कर ऐसे कैसे चले जाएं


Upendra Kushwaha Reply To Nitish Kumar: जनता दल यूनाइटेड में चल रहा घमासान अब पूरी तरह से सतह पर आ चुका है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिन्हें जाना है, वह जल्दी चले जाएं। उस पर अब जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का जवाब भी आ चुका है।

 

पटना: क्या टूट के कगार पर पहुंच चुकी है जनता दल यूनाइटेड? क्या उपेंद्र कुशवाहा ( Upendra Kushwaha ) जनता दल यूनाइटेड को तोड़ कर ही मानेंगे? नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) ने इशारों में क्यों कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जल्द ही पार्टी छोड़कर चले जाएं? जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से क्यों पूछा कि पार्टी की सदस्यता अभियान में उनका क्या रोल रहा? दरअसल, इसका जवाब है कि जनता दल यूनाइटेड के बीच जो आग लगी है, अब उसका धुआं लोगों को भी दिखने लगा है।

क्या जेडीयू को तोड़कर ही बाहर निकलेंगे उपेंद्र कुशवाहा ?

दरअसल, जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के बयान के बाद ट्वीट के जरिए अपने दिल की बात कही है। उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ा अच्छा कहा भाई साहब आपने…!ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले। ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर….?

उपेंद्र कुशवाहा के इस ट्वीट का क्या अर्थ निकाला जाए

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट के माध्यम से जो बातें कही है, क्या इसका अर्थ यह निकाला जाए कि नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड को अकेले नहीं खड़ा किया बल्कि उपेंद्र कुशवाहा ने भी पार्टी को खड़ा करने में अपना योगदान दिया है ? क्या उपेंद्र कुशवाहा के इस ट्वीट का अर्थ यह निकाला जाए कि अगर नीतीश कुमार उन्हें पार्टी से बाहर जाने की नसीहत दे रहे हैं तो उपेंद्र कुशवाहा जनता दल यूनाइटेड में अपना हिस्सा चाहते हैं ? क्या उपेंद्र कुशवाहा जिन्होंने अपने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड में कर दिया था, अब जेडीयू को तोड़कर जनता दल यूनाइटेड (उपेंद्र) के नाम से नई पार्टी का गठन करना चाहते हैं ? और क्या उपेंद्र कुशवाहा महाराष्ट्र के शिवसेना की तरह जनता दल यूनाइटेड को तोड़कर बिहार के एकनाथ शिंदे बनना चाहते हैं ? उपेंद्र कुशवाहा क्या कुछ करते हैं और जनता दल यूनाइटेड का क्या होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News